फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   धर्मनिरपेक्ष युवा मंच के सदस्यों ने चौमू में सुनी समस्याएं

धर्मनिरपेक्ष युवा मंच के सदस्यों ने चौमू में सुनी समस्याएं

Fri, 29 Sep 2017 11:31 PM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
धर्मनिरपेक्ष युवा मंच के सदस्यों ने चौमू में सुनी समस्याएं
अल्मोड़ा। धर्मनिरपेक्ष युवा मंच के सदस्यों ने गांव चलो अभियान के तहत हवालबाग ब्लॉक के चौमू गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने मांग उठाई कि गांव की मिट्टी की जांच करने के बाद ही पौधरोपण किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


चौमू के काश्तकार कैलाश सनवाल ने बताया कि वन विभाग ने गांव में बांज बमोर, तेज पत्ता, आंवला के पौधे रोपे हैं, लेकिन इनके लिए गांव की जलवायु उपयुक्त नहीं है। गांव में पौधरोपण से पूर्व मिट्टी की जांच की जानी चाहिए। प्रधान चौमू दान सिंह पंवार ने बताया कि गांव में सड़क बन रही है, लेकिन मलबा खेतों में डालने से खड़ी फसल बरबाद हो रही है। इसका हरजाना ग्रामीणों को मिलना चाहिए। कहा कि इसके अलावा सड़क निर्माण के मलबे से एक माह से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त है पर ठीक नहीं की जा रही है। बंदर और सूअर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन


मंच के संयोजक विनय किरौला ने ग्रामीणों को अवगत कराया कि उनकी समस्याओं से डीएम को अवगत कराया जाएगा। भ्रमण में मंच के निरंजन पांडे, कमल जोशी, जीवन बिष्ट, गणेश आर्या, शरद भाकुनी, ग्राम प्रधान खूंट ललित मोहन पंत, कैलाश पंवार, देवेंद्र कनवाल आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed