{"_id":"5974cee04f1c1bf41d8b45a7","slug":"131500827360-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्य रोकने पर आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्य रोकने पर आंदोलन की चेतावनी
Updated Sun, 23 Jul 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। हवालबाग ब्लॉक स्थित कटारमल गांव में चल रहे विकास कार्यों पर संस्कृति विभाग द्वारा रोक लगाने पर ग्रामीणों ने रोष प्रकट किया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग में ऐतिहासिक सूर्य मंदिर है जिसे देखने हर रोज काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। पर्यटकों और ग्रामीणों की सुविधा के लिए इन दिनों यहां मार्ग सुधारीकरण का कार्य किया जा रहा है, लेकिन संस्कृति विभाग ने निर्माण कार्य पर ग्रामीणों को नोटिस भेजना शुरू कर दिया है जिसका कोई औचित्य नहीं है। ग्रामीणों ने उत्तराखंड संस्कृति विभाग को ज्ञापन भेजकर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों में रुकावट डालने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
कटारमल की प्रधान कमला बिष्ट और ग्रामीणों ने बताया कि कटारमल सूर्य मंदिर से चार सौ मीटर दूरी पर कुमविनि द्वारा स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत जनहित और मंदिर दर्शन को आने वाले पर्यटकों के लिए गांव के मध्य से मंदिर तक पैदल मार्ग का सुधारीकरण, सोलर लाइटों की स्थापना, कार पार्किंग, शौचालय, व्यू प्वाइंट आदि का कार्य किया जा रहा है, लेकिन इस पर संस्कृति विभाग के अधीनस्थ विभाग ने रोक लगा दी है और कई ग्रामीणों को नोटिस भी भेजा जा रहा है, जबकि इससे मंदिर की भव्यता, सुंदरता आदि पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ रहा है।
उनका कहना है कि विकास कार्य रोकने के कारण ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य रोके जाने से गांव के विकास पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। प्रधान कमला बिष्ट समेत ग्रामीणों ने संस्कृति विभाग से निर्माण कार्यों में रोक नहीं लगाने की मांग करते हुए आंदोलन की भी चेतावनी दी है।