फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   130 students enrolled at PG College, Dwarahat.

Almora News: पीजी कॉलेज द्वाराहाट में 130 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला

Fri, 24 Jul 2026 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 24 Jul 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
130 students enrolled at PG College, Dwarahat.
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वाराहाट में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। अब तक बीए, बीएससी और बीकॉम में कुल 130 विद्यार्थियों ने प्रवेश ले लिया है। प्राचार्य डॉ. डीसी पंत ने बताया कि बीए में 97, बीकॉम में 17, बीएससी बायो ग्रुप में 10 और बीएससी मैथ्स ग्रुप में छह विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रवेश के साथ ही विद्यार्थियों को परिचय पत्र भी जारी किए जा रहे हैं। शीघ्र ही दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी-2020) के अनुरूप पाठ्यक्रम, विषयों और शिक्षण व्यवस्था की जानकारी दी जाएगी। महाविद्यालय में अनुशासन, नवाचार और कौशल विकास पर विशेष जोर दिया जाएगा। प्राचार्य के अनुसार समर्थ पोर्टल पर स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए कुल 251 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी विभागाध्यक्ष एवं प्राध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन

दन्या महाविद्यालय में प्रवेश पोर्टल दोबारा खोलने की मांग



दन्या (अल्मोड़ा)। राजकीय महाविद्यालय दन्या में स्नातक प्रथम सेमेस्टर (बीए और बीएससी) में प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राओं के हित में छात्रसंघ अध्यक्ष गोकुल सिंह डसीला ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर समर्थ पोर्टल दोबारा खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि प्रवेश की निर्धारित समय-सीमा समाप्त हो चुकी है लेकिन तकनीकी दिक्कतों, प्रमाणपत्र समय पर न बनने और दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को समय पर जानकारी नहीं मिलने के कारण कई छात्र आवेदन नहीं कर सके। कहा कि यदि पोर्टल कुछ दिनों के लिए पुनः नहीं खोला गया तो कई विद्यार्थियों का एक शैक्षणिक सत्र प्रभावित हो जाएगा। संवाद

महराजगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार साइबर अपराधी । श्रोत-पुलिस

महराजगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार साइबर अपराधी । श्रोत-पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed