{"_id":"5cd86264bdec22073c2c7934","slug":"121557684836-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फलसीमा गांव में दिखाई दिए दो तेंदुए, पशुपालक का बछड़ा मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फलसीमा गांव में दिखाई दिए दो तेंदुए, पशुपालक का बछड़ा मारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर से सटे फलसीमा गांव में दो तेंदुओं ने घर के पास खेत में घास चर रहे एक बछड़े को निवाला बना लिया। दो तेंदुए एक साथ दिखाई देने के बाद ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाने की मांग की है।
क्षेत्रवासियों के अनुसार शनिवार को गांव में घरों के पास पशु चर रहे थे। इसी दौरान घात लगाए दो तेंदुओं ने एक बछड़े को मार दिया। जबकि एक अन्य गाय के शरीर में पंजे मार दिए। ग्रामीण पूरन सिंह ने बताया कि खेतों में जा रही एक महिला ने जब तेंदुओं को बछड़े को निवाला बनाते देखा तो वह हक्की बक्की रह गई। शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तेंदुओं पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। हल्ला सुनकर तेंदुए वहां से भाग गए। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के लोग सुबह काम पर निकल जाते हैं और देर शाम घर लौटते हैं। वहीं स्कूली बच्चे भी यहां से दूर दूर पढ़ने जाते हैं। तेंदुओं के भय से लोग काफी परेशान है। ब्यूरो