फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   सबूत जुटाने के लिए फारेंसिक लैब में होगी खून की जांच

सबूत जुटाने के लिए फारेंसिक लैब में होगी खून की जांच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
सबूत जुटाने के लिए फारेंसिक लैब में होगी खून की जांच
अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के भनोली तहसील के जिगोली तोली गांव में 16 अप्रैल को हुए हत्याकांड मामले में अब राजस्व विभाग की टीम पकड़े गए आरोपी और मृतक के कपड़ों में मिले खून की जांच का मिलान करने फोरेंसिक लैब देहरादून जाएगी।
विज्ञापन


नवरात्र में पूजा के लिए बरेली से अपने गांव पहुंचे आनंद वल्लभ तिवारी की घर के बाहर खेत में लाश पड़ी हुई मिली थी। पूछताछ के लिए गांव पहुंची राजस्व पुलिस ने ग्रामीणों के बयान और गांव से फरार मृतक के सगे भतीजे सुभाष तिवारी को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


ठोस सबूत के लिए राजस्व पुलिस ने इस दौरान गांव के काफी लोगों से पूछताछ की। एसडीएम मोनिका ने बताया कि हत्या के बाद मृतक के कपड़ों में मिले खून के निशान से पकड़े गए आरोपी के खून का मिलान करने के लिए राजस्व की एक टीम सात मई को देहरादून स्थित फोरेंसिक लैब में जांच कराने जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed