फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   भिकियासैंण में बगैर मान्यता चल रहे छह निजी विद्यालय

भिकियासैंण में बगैर मान्यता चल रहे छह निजी विद्यालय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
भिकियासैंण में बगैर मान्यता चल रहे छह निजी विद्यालय
अल्मोड़ा। जिले में बगैर मान्यता के संचालित हो रहे निजी विद्यालयों के खिलाफ शिक्षा विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। भिकियासैंण के उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह और मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी ने मंगलवार को भिकियासैंण तहसील क्षेत्र के अंतर्गत नौ विद्यालयों में छापेमारी की। इनमें से छह विद्यालय बगैर मान्यता, मानक के अनुसार भवन नहीं होने और अप्रशिक्षित शिक्षकों के सहारे चल रहे थे।
विज्ञापन


मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी ने बताया कि डीएनपी भतरौंजखान में नौवीं से बारहवीं तक हिंदी मीडियम की मान्यता है, लेकिन अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई चल रही है। कक्षा एक से आठ तक की 31 मार्च 2019 को मान्यता समाप्त हो गई है। विद्यालय भवन भी मानक के अनुसार नहीं है। विद्यालय में 24 शिक्षकों में से आठ शिक्षक अप्रशिक्षित मिले। विद्यालय को छह माह का समय देते हुए मानक के अनुसार भवन बनाने और एक से आठ तक मान्यता लेने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


उत्तरांचल स्कॉलर भतरौंजखान कक्षा एक से पांच तक संचालित है, लेकिन मान्यता समाप्त हो गई है और भवन जीर्ण-शीर्ण है। शिक्षक अप्रशिक्षित हैं। सप्ताहभर के भीतर इस विद्यालय को मान्यता के लिए आवेदन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरपीएम बासोट में एक से पांच तक 90 बच्चे पढ़ते हैं, लेकिन इसे मान्यता नहीं मिली है। सप्ताह भर में मान्यता के लिए आवेदन करने और अच्छे भवन में विद्यालय संचालित करने के लिए निर्देशित किया गया है।
कक्षा एक से पांच तक संचालित गॉड ग्रेस एकेडमी बासोट जिम कार्बेट विद्यालय की शाखा है पर मान्यता नहीं है। विद्यालय को दो दिन में बंद करने के निर्देश अधिकारियों ने दिए।

वही गॉड ग्रेस स्कूल भिकियासैंण की भी मान्यता खत्म हो गई है। भवन जीर्ण-शीर्ण होने से बच्चों को खतरा बना हुआ है। हालांकि विद्यालय का नया भवन बन रहा है। मान्यता के लिए आवेदन करने और भवन के लिए पांच माह का समय दिया है।


आदर्श शिशु मंदिर भिकियासैंण कक्षा आठ तक संचालित है, लेकिन मान्यता नहीं है। उसे पंद्रह दिन के भीतर मान्यता लेने के निर्देश दिए। निरीक्षण में सनराइज कान्वेंट पब्लिक स्कूल भिकियासैंण को सीबीएसई से मान्यता है, लेकिन विद्यालय ने आरटीई के मानक पूरे नहीं किए हैं।

इस विद्यालय को सप्ताहभर में आरटीई के मानक पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। सीईओने कहा कि भविष्य में भी छापेमार अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed