फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   जीवीके द्वारा नई कंपनी कैंप को चाभियां हैंडओवर करने की तैयारी

जीवीके द्वारा नई कंपनी कैंप को चाभियां हैंडओवर करने की तैयारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
जीवीके द्वारा नई कंपनी कैंप को चाभियां हैंडओवर करने की तैयारी
अल्मोड़ा। जिले में तैनात जीवीके 108 कंपनी के जिला प्रभारी को मुख्य चिकित्साधिकारी की ओर से 108 एंबुलेंस को हैंडओवर करने का पत्र प्राप्त हो गया है। जिला प्रभारी की ओर से जिले में तैनात सभी 108 और खुशियों की सवारी के कर्मचारियों से चाभियां एकत्र करना शुरू कर दिया है। उम्मीद की जा रही है कि एक मई से नई कंपनी कैंपा 108 का संचालन शुरू कर देगी।
विज्ञापन


जिले में 108 एंबुलेंस के 12 और खुशियों की सवारी के आठ वाहन हैं। इनमें से कई वाहन खराब होने के कारण नहीं चल रहे थे। जबकि कुछ वाहन 40 से 50 किमी के दायरे तक ही अपनी सेवा दे पा रहे थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों से कर्मचारियों और सरकार के बीच टकराव के बाद 108 कर्मचारी काम पर नहीं आए। जिसकी वजह से जिले में मरीजों और गर्भवती महिलाओं को 108 एंबुलेंस और खुशियों की सवारी का लाभ नहीं मिल पाया।
विज्ञापन


अब 30 अप्रैल को जीवीके कंपनी का कार्यकाल खत्म हो रहा है और सरकार से करार होने के बाद नई कैंप कंपनी एंबुलेंस और खुशियों की सवारी का संचालन शुरू कर देगी। इधर 108 के जिला प्रभारी शैलेंद्र मैठाणी ने बताया कि सीएमओ की ओर से चाभियां हैंडओवर करने का पत्र आ गया है। जिले के सभी 108 कर्मचारियों से चाभियां ली जा रही हैं और नई कंपनी के जिला प्रभारी के आने के बाद यह चाभियां उन्हें सौंप दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed