{"_id":"5cc1fa44bdec2214666d9e45","slug":"121556216388-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधों पर लगाम लगाने को बीट पुलिस मजबूत हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधों पर लगाम लगाने को बीट पुलिस मजबूत हो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। एसएसपी पीएन मीणा ने बृहस्पतिवार को सल्ट थाने का निरीक्षण किया और थाने में रखे उपकरणों को कर्मचारियों से चलवाया। उन्होंने मादक पदार्थों, लंबित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना पत्रों में जल्द कार्रवाई करने और अपराधों पर लगाम लगाने के लिए बीट पुलिस को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने वालों पर भी नजर रखने और ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
थाने पहुंचकर एसएसपी ने बैरक, हवालात, मालखाना, मेस और कार्यालय का निरीक्षण किया।
शस्त्रों के अलावा आपदा प्रबंधन के लिए उपलब्ध कराई गई सामग्री को भी चेक किया और पुलिस कर्मचारियों से इसे चलवाकर भी देखा। उन्होंने थाना परिसर में सफाई रखने, उपकरणों की सफाई रखने के निर्देश दिए। मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए बनाए गए आपरेशन सवेरा को और ज्यादा सफल बनाने के निर्देश दिए। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी वीर सिंह, थानाध्यक्ष विशन लाल, वाचक श्याम सिंह रावत, कां. बलवंत कुमार के अलावा कर्मचारी मौजूद थे।