फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   45वें दिन भी जारी रहा आल्पस कर्मियों का आमरण अनशन

45वें दिन भी जारी रहा आल्पस कर्मियों का आमरण अनशन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
45वें दिन भी जारी रहा आल्पस कर्मियों का आमरण अनशन
अल्मोड़ा। आल्पस फैक्ट्री कर्मचारियों का आमरण अनशन सोमवार को 45वें दिन भी जारी रहा। नसरीन बेगम चौथे दिन भी आमरण अनशन पर डटी रहीं। कर्मचारियों ने सरकार और प्रशासन की बेरुखी पर रोष जताते हुए कहा कि वह न्यायोचित मांग के लिए आंदोलन कर रहे हैं। अब तक न तो फैक्ट्री का संचालन शुरू हो पाया और ना ही कर्मचारियों को सात माह का वेतन मिल सका है।
विज्ञापन


गांधी पार्क स्थित आंदोलन स्थल पर हुई सभा में कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं वे लोग आमरण अनशन जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि 11 जनवरी से कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। इन दिनों में कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो चुकी है।
विज्ञापन


आंदोलन में शांति कनवाल, हेमा तिवारी, चंद्रा, कला देवी, कविता जोशी, हंसी लोहनी, सीमा आर्या, शीला साह, ममता, हीरा पवार, नीमा रौतेला, नंदी, किरन, संगीता, रेखा, सरोज, चंपा साह आदि शामिल रहे। दिनेश जोशी, शशि उनियाल, मनोज सनवाल, अनीता बजाज, डा. जेसी दुर्गापाल ने आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed