फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   बंदरों और कुतों के आतंक से मिलेगी निजात

बंदरों और कुतों के आतंक से मिलेगी निजात

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
बंदरों और कुतों के आतंक से मिलेगी निजात
अल्मोड़ा। जल्द ही शहरवासियों को बंदरों और लावारिस कुत्तों के आतंक से निजात मिलेगी। जिला प्रशासन ने बंदरों को पकड़ने और उनके बधियाकरण के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। होली के बाद बंदरों को पकड़ने का काम शुरू होगा। पालिका द्वारा लावारिस कुत्तों का भी बधियाकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन


मालूम हो कि शहर में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बंदर आए दिन लोगों को काटते रहते हैं। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने पिछले दिनों इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया था। वहीं अल्मोड़ा भ्रमण पर आए कुमाऊं आयुक्त को भी इस संबंध में अवगत कराया था।
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने बताया कि जिला प्रशासन ने बंदरों को पकड़ने और उनके बधियाकरण के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। बंदरों को पकड़कर एनटीडी मृग बिहार स्थित एबीसी सेंटर में उनका बधियाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंदरों को पकड़ने के लिए मथुरा से टीम बुलाई जाएगी। पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सक डॉ. योगेश शर्मा के नेतृत्व में टीम बंदरों का बधियाकरण करेगी। बधियाकरण के पश्चात बंदरों को दूर जंगल में छोड़ दिया जाएगा। वहीं शहर के लावारिस कुत्तों का भी बधियाकरण भी किया जाएगा, ताकि शहरवासियों को बंदरों और कुत्तों से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed