{"_id":"5c4364e6bdec2273a13554da","slug":"121547920614-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वादाखिलाफी का जवाब कांग्रेसियों ने विधयक का पुतला फूंक कर दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वादाखिलाफी का जवाब कांग्रेसियों ने विधयक का पुतला फूंक कर दिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गरुड़(बागेश्वर)। विधायक चंदन राम दास की वादाखिलाफी से आक्रोशित भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गांधी चबूतरे के पास विधायक चंदन राम दास का पुतला फूंका। उन्होंने विधायक से भविष्य में झूठा वादा न करने को कहा।
भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता विधायक द्वारा वादाखिलाफी किए जाने के विरोध में शनिवार को गांधी चबूतरे पर एकत्र हुए। उन्होंने संगठन के बागेश्वर विधान सभा अध्यक्ष रंजीत रावत के नेतृत्व में विधायक का पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि विधायक दास ने गरुड़ क्षेत्र की जनता को एक साल पहले आश्वासन दिया था कि वह निकाय चुनाव से पहले सीएम से गरुड़ को नगर पंचायत बनाने की घोषणा कराएंगे। लेकिन वह नगर पंचायत की घोषणा सीएम से आज तक नहीं करा पाए।उन्होंने विधायक से भविष्य में लोगों को झूठा आश्वासन न देने को कहा। पुतला फूंकने वालों में दीपक गोस्वामी, प्रकाश रावल, वीरेंद्र कबडोला, गौरव बोरा, गणेश गोस्वामी, हरीश रावत, सोनू बोरा, राहुल बिष्ट, चंदन थायत, विक्की रावत, अमित, अर्जुन, मनोज कुमार, रंजीत अल्मिया आदि शामिल थे।