फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   पटाखों की दुकान लगाने को लेकर पुलिस और व्यापारियों के बीच हुई नोकझोक

पटाखों की दुकान लगाने को लेकर पुलिस और व्यापारियों के बीच हुई नोकझोक

Sun, 04 Nov 2018 10:37 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
पटाखों की दुकान लगाने को लेकर पुलिस और व्यापारियों के बीच हुई नोकझोक
अल्मोड़ा। रविवार से पटाखों की दुकानें लगने लग गई हैं। जीआईसी से प्रधान डाकघर तक, एनटीडी और धारानौला रामलीला मैदान में व्यापारियों ने पटाखों की बिक्री शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से पूर्व के लाइसेंस धारकों में से 46 व्यापारियों का लाइसेंस रिन्यूवल किया जा चुका है। इधर पटाखों की दुकानें लगाने को लेकर व्यापारियों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हो गई। पुलिस ने पटाखा विक्रेताओं से दुकानें जीआईसी मैदान में लगाने को कहा जिस पर व्यापारी भड़क गए। बाद में व्यापारियों के लिखित आश्वासन के बाद पुलिस ने मालरोड में दुकान लगाने की इजाजत दे दी।
विज्ञापन


एसडीएम कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इस साल नए लाइसेंस जारी नहीं किए गए हैं पिछले साल के लाइसेंस धारकों में से ही 46 को लाइसेंस दिया गया। हालांकि पिछले साल 51 लाइसेंस जारी हुए थे। लाइसेंस मिलने के बाद पटाखा विक्रेताओं ने निर्धारित जगहों पर पटाखों की दुकानें भी लगा लीं।
विज्ञापन


इधर मालरोड में जीआइसी के पास पटाखों की दुकान लगाने को लेकर व्यापारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। पुलिस का कहना है कि मालरोड में पटाखों की दुकान लगाने से खतरा बना हुआ है। उन्होंने व्यापारियों से जीआइसी मैदान में पटाखों की दुकान लगाने को कहा। जिस पर व्यापारी भड़क गए और पिछले सालों की तरह मालरोड में ही दुकान लगवाने की अनुमति मांगने लगे। इसी दौरान व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष हरेंद्र वर्मा, नगर अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, दीप लाल साह, संजय अग्रवाल समेत काफी संख्या में व्यापारी नेता भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने पुलिस को बताया कि मैदान में पटाखों की दुकान लगाने में व्यापारियों को सामान लाने ले जाने और पानी की व्यवस्था करने में परेशानी होगी। कोतवाल अरुण वर्मा ने बताया कि बाद में व्यापार मंडल पदाधिकारियों और पटाखा विक्रेताओं ने लिखित आश्वासन दिया कि वह लोग स्वयं की जिम्मेदारी पर दुकानें लगा रहे हैं। जिसके बाद मालरोड पर दुकान लगाने की अनुमति दे दी गई। इधर कुछ व्यापारी जिन्होंने लाइसेंस नहीं लिया है चोरी छिपे अपनी दुकानों से भी पटाखे बेचने लगे हैं। एसडीएम विवेक राय ने बताया कि तय स्थानों के अलावा अन्य जगहों पर पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed