{"_id":"5b92c5ff867a55019a1f7c4c","slug":"121536345599-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू रोग के मच्छरों को पनपने से निरोधात्मक कार्रवाई की जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू रोग के मच्छरों को पनपने से निरोधात्मक कार्रवाई की जाए
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि डेंगू रोग के मच्छरों को पनपने से निरोधात्मक कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि विगत वर्षों से राज्य में डेंगू एक प्रमुख जन स्वास्थ्य समस्या के रुप में परिलक्षित हो रहा है। डेंगू रोग के मुख्य मानसून तथा इसके बाद संभावना बनी रहती है।
हाल में ही हुई लगातार बारिश से मौसम में आर्द्रता की वृद्धि हो गई है जो कि डेंगू मच्छर ऐडिज के पनपने के लिए अनुकूल परिस्थिति है। डेंगू रोग फैलने की संभावना प्रबल हो सकती है। जिलाधिकारी ने नगर पालिका तथा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों सहित सभी उपजिलाधिकारियों, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला शिक्षाधिकारी, परियोजना प्रबंधक स्वजल को संबंधित विभागों मेें स्वच्छता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वर्षा के पानी को एकत्रित न होने दिया जाए। जल भराव को रोका जाए और पानी एकत्रित होने के कृत्रिम पात्र जैसे बेकार पडे़ टायर, प्लास्टिक के बर्तन, पुरानी टंकिया को नष्ट किया जाए। उन्होंने आम जनता में जन जागरूकता फैलाने के साथ-साथ ही लोगों से घरों के आसपास स्वच्छता रखने को कहा है। उन्होंने मुख्य शिक्षाधिकारी को विद्यालयों में जन जागरूकता अभियान चलाने तथा जिला विकास अधिकारी, खंड विकास अधिकारियों के माध्यम से ग्राम सभाओं में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने को कहा है।