फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   जीएसटी छूट की सीमा 20 लाख होने पर व्यापारियों को मिली राहत

जीएसटी छूट की सीमा 20 लाख होने पर व्यापारियों को मिली राहत

Tue, 24 Jul 2018 11:12 PM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
जीएसटी छूट की सीमा 20 लाख होने पर व्यापारियों को मिली राहत
अल्मोड़ा। जिला व्यापार मंडल की बैठक में वक्ताओं ने 28वीं जीएससी काउंसिल की बैठक में उत्तराखंड राज्य के लिए अन्य राज्यों की तर्ज पर जीएसटी में पंजीकरण की सीमा दस लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपये करने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि इससे गरीब और छोटे व्यापारियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रांतीय पदाधिकारी जीएसटी पंजीकरण के लिए दस लाख रुपये की सीमा बढ़ाकर अन्य राज्यों की तरह 20 लाख रुपये करने के लिए संघर्षरत रहे। समय-समय पर संबंधित विभाग, केंद्र सरकार और राज्य पर दबाव बनाए रखा। व्यापारियों के दबाव पर 28वीं जीएससी काउंसिल की बैठक में उत्तराखंड राज्य के लिए अन्य राज्यों की तर्ज पर जीएससी में पंजीकरण की सीमा दस लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दी गई है। जीएसटी की सीमा 20 लाख होने से छोटे व्यापारियों को लाभ तो होगा। उन्होंने कंपोजिशन स्कीम को एक करोड़ से डेढ़ करोड़ करने और पांच करोड़ तक के सालाना टर्न ओवर वाले व्यापारियों के लिए त्रैमासिक विवरण दाखिल करने की सुविधा प्रदान करने पर वित्त मंत्री और केंद्र सरकार का आभार जताया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कंपोजिशन स्कीम में किसी माह कारोबार शून्य है तो उस माह रिटर्न भरने की छूट प्रदान की जाए। व्यापारी को मात्र एक एसएमएस भेज कर ही रिटर्न की औपचारिकता पूरी करने की व्यवस्था लागू की जाए। उन्होंने जीएसटी छूट की सीमा 20 लाख होने पर प्रदेश अध्यक्ष अनिल गोयल, महामंत्री नवीन वर्मा, जीएसटी के प्रदेश प्रभारी राजेश अग्रवाल आदि का आभार जताया। बैैठक में जिलाध्यक्ष हरेंद्र वर्मा, जिला महामंत्री मनीष जोशी, कार्यकारी अध्यक्ष संजय अग्रवाल, जिला प्रभारी अनूप गुप्ता, कोषाध्यक्ष कमल गुप्ता, उपाध्यक्ष हरिकिशन खत्री, दीप लाल साह, दिनेश मठपाल, कमल बिष्ट, प्रताप कनवाल, चंपा जोशी, गिरिराज शाह, दाऊद इस्लाम, चिरंजीलाल वर्मा, किरन शाह, गणेश जोशी, संदीप गुप्ता, दीप चंद्र जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed