फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   पुनर्नियुक्ति नहीं मिलने से अतिथि शिक्षकों में बढ़ रहा है आक्रोश

पुनर्नियुक्ति नहीं मिलने से अतिथि शिक्षकों में बढ़ रहा है आक्रोश

Sat, 14 Jul 2018 11:24 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
पुनर्नियुक्ति नहीं मिलने से अतिथि शिक्षकों में बढ़ रहा है आक्रोश
अल्मोड़ा। अतिथि शिक्षकों की चौघानपाटा में हुई बैठक में वक्ताओं ने अतिथि शिक्षकों को पुनर्नियुक्ति नहीं देने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अतिथि शिक्षकों का भविष्य अधर में लटक गया है। उन्होंने अतिथि शिक्षकों को जल्द पुनर्नियुक्ति नहीं देने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश के शिक्षा मंत्री और सरकार द्वारा अतिथि शिक्षकों को बार-बार आश्वासन देने के बाद भी पुनर्नियुक्ति नहीं दी जा रही है। बेरोजगार होने से अतिथि शिक्षक आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अतिथि शिक्षकों ने कार्यकाल के दौरान शिक्षण व्यवस्था को पटरी में लाने में योगदान दिया, लेकिन सरकार अतिथि शिक्षकों की सुध नहीं ले रही है।
विज्ञापन


उन्होंने सरकार से अतिथि शिक्षकों को शीघ्र पुनर्नियुक्ति देने की मांग की। बैठक में मोनिका जोशी, पूनम वर्मा, सुमन वर्मा, श्वेता, नीमा प्रकाश, मंजुल पंत, देवेंद्र चम्याल, कन्नू जोशी, अशोक सिंह भोज, विकास सिजवाली, भरत कुमार, राकेश कुमार, नवल किशोर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed