फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   13 सभासद पदों के लिए भाजपा में 40 दावेदार

13 सभासद पदों के लिए भाजपा में 40 दावेदार

Sun, 13 May 2018 11:46 PM IST
Updated Sun, 13 May 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
13 सभासद पदों के लिए भाजपा में 40 दावेदार
कांग्रेस-
अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी ने निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पाटी की नगर पालिका सभागार में हुई बैठक में शहर के 13 वार्ड सभासद पदों के लिए 40 कार्यकर्ताओं ने आवेदन किए। नगर प्रभारी मोहन सिंह दोसाद ने पदाधिकारियों और बूथ प्रभारियों से निकाय चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। इस दौरान 40 कार्यकर्ताओं ने 13 वार्डों के सभासद पदों के लिए आवेदन किए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल ने कहा कि कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ पार्टी को मजबूत बनाते हुए निकाय चुनाव में भाजपा का परचम फहराने के लिए काम करें। पार्टी की जीत सुनिश्चित करना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ललित लटवाल, महामंत्री रवि रौतेला, अजीत कार्की, राजीव गुरुरानी आदि ने भी विचार रखे। नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी की अध्यक्षता में महामंत्री कृष्ण बहादुर ने संचालन किया। बैठक में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष किरन पंत, विद्या बिष्ट, मीना भैसोड़ा, राधिका जोशी, दुर्गा खुल्बे, धर्मेंद्र बिष्ट, सुनील जोशी, आनंद सिंह बोरा, पीजी गोस्वामी, श्याम पांडे, जगमोहन बिष्ट, आशुतोष भट्ट, बंशीलाल कक्कड़, राजेंद्र बिष्ट, ललित मोहतन, पीसीएस रावत, शरद गुरुरानी, शैलेंद्र कुमार, तस्लीम अंसारी, बीना नयाल, चंद्रा जोशी, निर्मला जोशी, पूनम पालीवाल, संगीता भंडारी आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed