{"_id":"5ad378664f1c1b350a8b4aff","slug":"121523808358-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना उत्पाद प्रसंस्करण और इवेंट मैनेजमेंट का कोर्स पढ़ेंगे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना उत्पाद प्रसंस्करण और इवेंट मैनेजमेंट का कोर्स पढ़ेंगे छात्र
Updated Sun, 15 Apr 2018 09:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। आवासीय विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी है। पिछले साल 27 जुलाई को अस्तित्व में आए आवासीय विवि में इस सत्र से बीएससी के छात्रों के लिए गन्ना उत्पाद प्रसंस्करण और कला वर्ग के लिए आकस्मिता प्रबंधन पाठ्यक्रम (इवेंट मैनेजमेंट) का नया कोर्स शुरू होने जा रहा है। इससे पहले अब तक विवि आठ कोर्स शुरू कर चुका है। जिसमें 171 छात्र एक सेमेस्टर पूरा करने के बाद ट्रेनिंग के साथ मानदेय भी प्राप्त कर रहे हैं।
राज्य के युवाओं को पर्वतीय क्षेत्रों में ही रोजगार के अवसर प्रदान करवाने और स्थानीय उत्पादों पर आधारित खाद्य पदार्थों का उत्पादन कर पलायन की समस्या से राहत दिलाने के लिए पांडेखोला स्थित आवासीय विवि ने पीपीपी मोड में पर्यटन, आतिथ्य के साथ नया कोर्स इवेंट मैनेजमेंट जोड़ दिया है। जो इस सत्र से शुरू हो जाएगा। इसके अलावा उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की चीनी मिलों में प्रशिक्षण दिलाकर वहीं रोजगार दिलाने के लिए गन्ना उत्पाद प्रसंस्करण पाठ्यक्रम भी इसी सत्र से शुरू किया जा रहा है।
जिसमें प्रवेश के लिए इंटर परीक्षा विज्ञान वर्ग से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इस नए कोर्स में छात्रों को चीनी मिलों के अंदर काम में ली जाने वाली मशीनों का रखरखाव कैसे किया जाता है। सुरक्षा मानकों की जानकारी, मशीनों की कार्यप्रणाली और चीनी मिल के विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली की शिक्षा दी जाएगी। साथ ही छात्रों को क्रमवार सभी विभागों का यांत्रिक ज्ञान भी कराया जाएगा ताकि छात्र अपना कुटीर उद्योग भी शुरू कर सकें।