फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   पालिका ने प्रो. रावत को सम्मानित किया

पालिका ने प्रो. रावत को सम्मानित किया

Thu, 12 Apr 2018 10:44 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
पालिका ने प्रो. रावत को सम्मानित किया
अल्मोड़ा। जीआईएस का प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शी संपादन और प्राकृतिक संसाधनों के विकास प्रबंध में उपयोग करने में उत्कृष्ट भूमिका निभाने पर हाल ही में नेशनल जियोस्पेशियल चेयर प्रोफेसरशिप अवार्ड से नवाजे गए एसएसजे परिसर के भूगोल विभागाध्यक्ष और एनआरडीएमएस के निदेशक प्रो. जेएस रावत को नगर पालिका परिषद के सभागार में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के संयोजक पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि प्रो. रावत विद्यार्थी जीवन से ही मेधावी रहे हैं। उनके उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए उन्हें कई पुरस्कारों से नवाजा गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रो. रावत को नेशनल जियोस्पेशियल चेयर प्रोफेसरशिप अवार्ड मिलना अल्मोड़ा समेत प्रदेश के लिए गौरव की बात है। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष हरेंद्र वर्मा, बार एसोसिएशन अध्यक्ष महेश परिहार, डे केयर सेंटर के अध्यक्ष प्रो. अरुण पंत, मीरा जोशी, मोती लाल वर्मा, लता पांडे, लता तिवारी, शेखर लखचौरा, भूपेंद्र जोशी, मनीष जोशी ने प्रो. रावत के कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर प्रो. जेएस रावत ने आभार जताते हुए कहा कि आज पूरे विश्व में सबसे बड़ी समस्या पानी की है। भविष्य में जीआईएस तकनीक से विकास के नए आयाम खुलेंगे। अध्यक्षता पद्मश्री डॉ. ललित पांडे नेे और संचालन राजेंद्र तिवारी ने किया। कार्यक्रम में सभासद राधा नेगी, सरिता टम्टा, अशोक पांडे, जीसी जोशी, केवल सती, कौस्तुबानंद पांडे, लीला खोलिया, जंगबहादुर थापा, घनानंद जोशी, नवीन जोशी, मदन मटेला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed