{"_id":"5abe88184f1c1bca618b4986","slug":"121522436120-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्येक बूथ पर 20 यूथ तैनात होंगे : कुंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्येक बूथ पर 20 यूथ तैनात होंगे : कुंदन
Updated Sat, 31 Mar 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कहा है कि मोर्चा प्रदेश में मिलेनियम वोटर महाअभियान चला रहा है। मोर्चा प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर 20 युवा तैनात करेगा। पत्रकारों से मुखातिब लटवाल ने कहा कि यह अभियान एक मई से 15 मई तक चलेगा। इसमें प्रदेश के कुल 10,854 बूथों में दो लाख से अधिक युवा सदस्य बनाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि निर्धारित प्रपत्र पर युवाओं के नाम, पते, मोबाइल नंबर, व्हाट्स एप ग्रुप, ब्लड ग्रुप और ई-मेल आई डी की सूची तैयार की जाएगी। इसके माध्यम से युवा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह, मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन से सीधे जुड़ सकेंगे। मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन के निर्देश पर सामाजिक समरसता के लिए अंबेडकर जयंती से एक दिन पहले बूथ स्तर पर सामूहिक भोज कार्यक्रम आयोजित होगा। वहां कुमाऊं सह संयोजक विनीत बिष्ट, जिलाध्यक्ष महेश नयाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अशोक कनवाल भी थे।
एक हजार कार्यकर्ता जरूरतमंदों को रक्त देने को तैयार
अल्मोड़ा। जिले में भाजयुमो ने ऐसे एक हजार कार्यकर्ताओं की सूची तैयार की है, जो जरूरतमंदों को रक्त दान करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने बताया कि रक्त की जरूरत पड़ने पर कोई भी व्यक्ति मोर्चा जिलाध्यक्ष से संपर्क कर सकता है।