{"_id":"5a26d7194f1c1bce408bb37e","slug":"121512494873-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल का पुर्ननिर्माण कराए जाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल का पुर्ननिर्माण कराए जाने की मांग
Updated Tue, 05 Dec 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। तहसील भनोली के मकड़ाऊं वासियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर क्षेत्र में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय का लंबे इंतजार के बाद भी पुनर्निर्माण नहीं किए जाने की शिकायत की है। इस स्कूल के बच्चों को फिलहाल जूनियर हाइस्कूल में शिफ्ट किया गया है।
जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है और दोनों स्कूलों के बच्चों की कक्षाएं एक साथ चलने से शिक्षण कार्य में भी बाधा आ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि प्राथमिक स्कूल कुछ साल पहले टूट गया था और तब से उसका निर्माण नहीं किया गया है। उन्होंने क्षेत्र के अभिभावकों और ग्रामीणों की समस्या को दूर करने की मांग करते हुए प्राथमिक स्कूल का पुनर्निर्माण कराए जाने को लेकर शिक्षा विभाग को निर्देशित करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में गणेश सिंह, ललित चंद, गोपाल राम, कैलाश पवार शामिल हैं।