{"_id":"59777e084f1c1bb04f8b46f8","slug":"121501003272-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण जाति के बजाए आर्थिक आधार पर दिया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण जाति के बजाए आर्थिक आधार पर दिया जाए
Updated Tue, 25 Jul 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। अखिल भारतीय उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याणकारी संस्था की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आरक्षण जाति के बजाए आर्थिक आधार पर दिया जाए। आर्थिक आधार पर आरक्षण दिए जाने से सभी जाति-धर्म के लोगों को समान अवसर मिलेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि दस रुपये का ऑॅनलाइन स्टांप 20 रुपये में बेचा जा रहा है। इससे लोगों को 10 रुपये अधिक चुकाने पड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को सरकारी बसों में सुविधा दी जानी चाहिए। उन्होंने परिवहन निगम की चड़ीगढ़, लखनऊ को जाने वाली बसों को वर्कशाप से संचालित किए जाने पर नाराजगी जताई। कहा कि इन सेवाओं को स्टेशन से ही संचालित किया जाना चाहिए ताकि यात्रियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि नगर के लोअर माल रोड में सड़क किनारे बजरी, पत्थर, रेत पड़ी रहती है। इस कारण लोगों को आवाजाही करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हर सिंह सिराड़ी और संचालन हर सिंह बिष्ट ने किया। बैठक में पूरन सिंह ऐरी, चंदन सिंह पवार, आनंद सिंह सतवाल, मोहन सिंह, पान सिंह, हरीश सिंह, रतन सिंह, श्याम सिंह, दिवान सिंह आदि मौजूद थे।