फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   खसरा-रुबेला टीकाकरण अभियान को सफल बनाएं

खसरा-रुबेला टीकाकरण अभियान को सफल बनाएं

Wed, 05 Jul 2017 10:07 PM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खसरा-रुबेला टीकाकरण अभियान को सफल बनाएं
अल्मोड़ा। जिले में खसरे का उन्मूलन और रुबेला पर नियंत्रण को टीकाकरण अभियान 11 सितंबर से शुरू होगा। मीजिल्स रुबेला टीकाकरण कोर कमेटी की बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. निशा पांडे अभियान को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन


डा. पांडे ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के संकल्प के अनुसार देश में 2020 तक खसरा उन्मूलन और रुबेला पर नियंत्रण किया जाना है। नौ माह से 15 वर्ष तक के बच्चों के टीकाकरण के लिए मीजिल्स-रुबेला वैक्सीनेशन अभियान चलेगा, ताकि इन बीमारियों से बचाव के लिए तेजी से प्रतिरोधक क्षमता विकसित की जा सके।
विज्ञापन


अपर मुख्य चिकित्सधिकारी डा. एके सिंह ने बताया कि अभियान 11 सितंबर से चलेगा। खसरा-रुबेला एक विशेष अभियान है। जिसका उद्देश्य सीमित समय सीमा में पूरे जिले में बच्चों को खसरा, रुबेला टीके द्वारा प्रतिरक्षित करना है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की सर्विलांस मेडिकल आफिसर डा. गोमती ने कहा कि विभिन्न विभागों के सहयोग से अभियान सफल हो सकता है। ।अभियान के प्रचार प्रसार को रैली, प्रतियोगिताएं कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सविता ह्यांकी, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव नयन तिवारी, जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र कुमार, सीपीडीओ सुमित्रा आर्या, इंद्र सिंह अल्मियां, डा. एलएम पांडे, विनोद मैखुरी, प्रदीप गुरुरानी, दीपक भट्ट आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed