{"_id":"595bc53a4f1c1ba60e8b45b9","slug":"121499186490-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान बंद, फिर दिखने लगे लावारिस पशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियान बंद, फिर दिखने लगे लावारिस पशु
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। नगर में लावारिस पशुओं की तादात फिर बढ़ने लगी है। व्यस्त मालरोड समेत बाजार और विभिन्न मोहल्लों में इन दिनों लावारिस पशु काफी संख्या में दिखने लगे हैं। दोपहर और सायं के समय काफी संख्या में सड़कों में पशुओं के घूमने के कारण जहां दोपहिया और चौपहिया वाहनों को निकलने में दिक्कत आ रही है वहीं आम नागरिक भी परेशान हो रहा है।
पिछले माह जिला प्रशासन, पालिका और पशु विभाग ने अभियान चलाकर नगर में घूम रहे पशुओं को पकड़कर बाजपुर स्थित गो सेवा सदन में भेजा था, लेकिन अभियान के बंद होते ही लावारिस पशु फिर से सड़कों और बाजारों में घूमने लग गए हैं। खासकर मालरोड समेत विभिन्न मोहल्लों, जाखनदेवी, रानीधारा, पोखरखाली क्षेत्र में इन दिनों सांड़, गाय, बछड़े घूमने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा कुत्ते भी लोगों की परेशानी का सबब बने हुए हैं। लोगों ने पालिका और जिला प्रशासन से अभियान फिर शुरू करने की मांग की है।