फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   जंगली जानवरों ने किसानों की फसलें की बर्बाद

जंगली जानवरों ने किसानों की फसलें की बर्बाद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
जंगली जानवरों ने किसानों की फसलें की बर्बाद
धौलछीना(अल्मोड़ा)। ग्रामीण इलाकों में जंगली जानवरों ने किसानों की नाक में दम कर रखा है। बिना मौसम बारिश और ओलावृष्टि के बाद किसानों की बची-खुची फसल को बंदर और जंगली सुअरों ने नष्ट कर दिया है। जंगली जानवरों ने तल्ला लखनपुर, मल्ला लखनपुर समेत रीठागाड़ क्षेत्र के कई गांवों में गेहूं, सरसों, मसूर के अलावा सब्जियों को भारी नुकसान पहुंचा दिया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगली जानवरों से निजात दिलाने और बर्बाद फसलों का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


दियारी गांव के किसान हरीश सिंह रावत, भवान सिंह, गोधन सिंह, शेर सिंह आदि ने बताया कि सुअरों ने फसल को बर्बाद कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस साल सब्सिडी में आलू का बीज नहीं मिलने से वह लोग महंगे दामों में आलू खरीदने को मजबूर हुए।
विज्ञापन


आलू उगने से पहले जानवर खेत खोद दे रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि रात को कनस्तर बजाकर जंगली जानवरों को भगाना पड़ रहा है। उसके बावजूद भी किसानों की खेती को जानवर काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं। काश्तकार नीमा देवी, मंजू देवी ने बताया कि इस बार जानवरों ने रबी की फसल को काफी नुकसान पहुंचा दिया है। उन्होंने बताया कि डीएफओ समेत कई उच्चाधिकारियों के माध्यम से कारगर नीति बनाने की मांग सरकार को भेजी थी, लेकिन आज तक सुअर रोधी दीवार और तारबाड़ आदि उपाय तक नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed