फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   15 दिन बाद 108 तथा खुशियों की सवारी एंबुलेंसों के पहिए घूमे

15 दिन बाद 108 तथा खुशियों की सवारी एंबुलेंसों के पहिए घूमे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
15 दिन बाद 108 तथा खुशियों की सवारी एंबुलेंसों के पहिए घूमे
अल्मोड़ा। तेल नहीं मिलने से 15 दिनों से ठप पड़ी 108 एंबुलेंस और खुशियों की सवारी शुक्रवार से चलने लग गई है। इस कारण रोगियों और प्रसव पीड़ित महिलाओं को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन


तेल नहीं मिलने के कारण जिले में 108 एंबुलेंस की 12 सेवाएं और आठ खुशियों की सवारी एंबुलेंसों का संचालन ठप हो गया था। इस कारण रोगियों को भारी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। रोगी टैक्सी बुक कराकर अस्पताल पहुंच रहे थे। इस कारण दूरस्थ ग्रामीण इलाकों के रोगियों को भारी परेशानियों से जूझना पड़ रहा था। बजट मंजूर होने से तेल आ गया है।
विज्ञापन


इस कारण शुक्रवार से जिले में 108 एबुलेंस की 12 वाहन और आठ खुशियों की सवारियों का संचालन शुरू हो गया है। नगर में 108 एंबुलेंस का एक और खुशियों की सवारी के दो वाहन भी चालू हो गए हैं। 108 के जिला प्रभारी शैलेंद्र मैठाणी ने बताया कि तेल आ गया है। अब 108 और खुशियों की सवारी चलने चल गई है। 108 कर्मियों को जनवरी माह के रुके हुए वेतन का भुगतान भी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed