फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   अल्मोड़ा से समाचारों की सूची ....

अल्मोड़ा से समाचारों की सूची ....

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 06:25 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा से समाचारों की सूची ....
अल्मोड़ा-बागेश्वर से समाचारों की सूची ....
विज्ञापन


राशन की दुकानों से मिलेंगे आय-जाति के प्रमाण पत्र
- सूबे में सरकारी राशन की दुकानों को किया जाएगा हाइटेक, बनेंगी कॉमन सर्विस सेंटर
सुरेश पांडेय
बागेश्वर। अब राशन की दुकानों से भी आय, जाति, मूल निवास के प्रमाण पत्र भी बनाए जाएंगे। जी हां प्रदेश सरकार की राशन की दुकानों में कॉमन सर्विस सेंटर शुरू करने की भी योजना है। इस बाबत दुकानों में जरूरी संसाधन जुटाए रहे हैं।
लगभग हर मोहल्ले, गांव में सरकारी राशन की दुकानें होती हैं, जिन पर जनता की आवाजाही खूब होती है। इन दुकानों का सारा लेखा जोखा ऑनलाइन कर दिया गया है। इस बाबत दुकानों में लैपटाप, प्रिंटर, इंटरनेट के इंतजाम भी किए गए हैं। इधर सरकार के कॉमन सर्विस सेंटर की दुकानें आमतौर पर ऐसी जगह होती हैं, जहां सेंटर संचालक को फायदा हो। इस वजह से जनता को इनका समुचित लाभ नहीं मिल पाता है। इससे सबक लेते हुए सरकार ने राशन की दुकानों में भी कॉमन सर्विस सेंटर बनाने की योजना तैयार की है, जिससे लोगों को ज्यादा परेशानी न हो।
विज्ञापन


उत्तर पूर्वी राज्यों की सरसों चमकाएगी किसानों की किस्मत
कृषि विज्ञान केंद्र काफलीगैर ने किया सरसों की तोरिया टीएस-67 प्रजाति का सफल प्रयोग
अंकुर शर्मा
बागेश्वर। उत्तर पूर्वी राज्यों में होने वाली सरसों हिमालयी राज्य उत्तराखंड में विशेषकर पर्वतीय जिलों के किसानों की आर्थिकी मजबूत करेगी। सरसों की यह प्रजाति तोरिया टीएस-67 हिमालयी राज्य के लिए तैयार की गई है। कृषि विज्ञान केंद्र इसके सफल प्रयोग के बाद किसानों को इस सरसों की खेती के लिए जागरूक कर रहे हैं। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने उत्तर पूर्वी राज्यों (अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा) के लिए सरसों की एक प्रजाति तोरिया टीएस -67 तैयार की है। यह सरसों पर्वतीय राज्यों की भौगोलिक परिस्थितियों, सिंचाई के साधन, मौसम के प्रभाव वगैरह को देखकर तैयार की गई है। इसका उत्तर पूर्वी राज्यों में बेहतर परिणाम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में शिखर तिराहे से ब्राइटएंड कॉर्नर तक के लिए सोमवार से पहली बार ई- रिक्शा की सवारी शुरु हो गई। पहले दिन ही लोगों ने ई-रिक्शा का जमकर लुत्फ उठाया। इससे पैदल चलने वाले लोगों को काफी राहत मिली है।

ग्रामीणों ने डोटियाल-रामनगर सड़क पर जाम लगाया
कटियाखाल से जालीखान तक जुलूस निकाला, नारेबाजी कर विरोध जताया
तहसीलदार के आश्वासन पर भी नहीं माने प्रदर्शनकारी
पुलिस सड़क पर जाम लगाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करेगी
अमर उजाला ब्यूरो
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। थला-मुनडा मोटर मार्ग से भीताकोट तक सड़क बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का जसपुर कोट के कटियाखाल में क्रमिक अनशन 19वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने कटियाखाल से जालीखान तक नारेबाजी के साथ जुलूस निकाला। उन्होंने जालीखान बाजार के पास डोटियाल-रामनगर मोटर मार्ग पर जाम लगा दिया और प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़क में दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। कई वाहन जाम में फंसे रहे। बाद में तहसीलदार मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता की पर वह नहीं माने।



- अल्मोड़ा। जिला पंचायत की हुई बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए। निर्णय लिया गया कि जिला पंचायत की आय बढ़ाने के लिएसंपत्ति और वैभव कर लगाया जाएगा। कार्यालयों का किराया तीन रुपये प्रति वर्ग फिट से बढ़ाकर आठ रुपये प्रति वर्ग फिट करने का भी प्रस्ताव पारितकिया गया। अध्यक्ष पार्वती मेहरा ने कहा कि जिला पंचायत की आय बढ़ाने और परिसंपत्तियों के रखरखाव के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे। बैठक में मनरेगा के अंतर्गत 8.77 करोड़ रुपये अनुपूरक बजट का अनुमोदन किया गया।

-अल्मोड़ा। तीन सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे आल्पस श्रमिकों का पारा चढ़ गया है। उन्होंने सोमवार से चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। पहले दिन पांच श्रमिक क्रमिक अनशन पर बैठे। उन्होंने नारेबाजी कर विरोध जताया।

-अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जन अधिकार मंच के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर अन्य जिलों में संबद्ध किए गए 21 ग्राम पंचायत अधिकारियों को तत्काल कार्यमुक्त करके अल्मोड़ा में तैनात करने की मांग की है।

- अल्मोड़ा। जिले में दिव्यांग और किसानों पेंशन के लाभार्थियों के लिए खुशखबरी है। शासन ने इन लाभार्थियों के पेंशन भगतान के लिए 5.26 करोड़ रुपये की धनराशि जिले को अवमुक्त कर दी है। जल्द ही दिव्यांग और किसान पेंशनरों को सात माह की लंबित पेंशन का भुगतान हो सकेगा।


खड़िया खनन से दूषित हो रहा है कौशल्या नदी का पानी
डीएम के जन सुनवाई दिवस में 22 शिकायतें हुई दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बागेश्वर। डीएम रंजना राजगुरु के जनता की समस्याओं के समाधान को जनसुनवाई दिवस में 22 शिकायतें दर्ज हुईं। डीएम ने सभी शिकायतों का एक हफ्ते में निस्तारण कर इसकी रिपोर्ट शिकायतकर्ता और डीएम को देने के निर्देश दिए।
सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जन सुनवाई दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान तुनेड़ा दफौट निवासी पंकज सिंह ने कहा कि इलाके में खड़िया खनन से कौशल्या नदी दूषित हो रही है। इससे पेयजल और सिंचाई का पानी खराब है। इस पर डीएम रंजना राजगुरु ने खनन अधिकारी को मौका मुआयना कर कार्रवाई के निर्देश दिए। नारायण दत्त पंत निवासी गागरीगोल मन्यूड़ा की हुनेरा गधेरे के पुनर्जीवित कराने की मांग पर डीएम ने ग्राम पंचायत को प्रस्ताव तैयार करने को कहा। इस दौरान भारतीय मजदूर संघ ने भी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।


बागेश्वर

= जीएसटी काउंसिल मासिक रिटर्न जमा नहीं करने वाले कारोबारियों पर सख्त हो गई है। अब छह मासिक रिटर्न जमा नहीं करने वाले कारोबारी ई वे बिल नहीं बना पाएंगे। इससे कुमाऊं के तकरीबन डेढ़ हजार कारोबारी ई वे बिल नहीं बना पाएंगे।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed