{"_id":"5c041a60bdec22418b5fe237","slug":"11543772768-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारदर्शिता को ऑनलाइन वोट देने का विकल्प हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारदर्शिता को ऑनलाइन वोट देने का विकल्प हो
Updated Sun, 02 Dec 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। सूक्ष्म कर सलाहकार समिति के पूर्व उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक ने चुनाव में धनबल, मदिरा और घर-घर जाकर प्रचार करने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने इस मामले में जिलाधिकारी के माध्यम से देश के मुख्य चुनाव आयुक्त को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने मतदाता फोटो पहचान पत्र को आधार से लिंक कर ऑनलाइन वोट देने का विकल्प तैयार करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि चुनावों में प्रत्याशी धनबल, शराब आदि का सहारा लेते हैं। प्रचार के दौरान घर-घर जाकर लालच देकर मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।
अशिक्षित और गरीब जनता इससे प्रभावित होकर अपने मत का सही उपयोग नहीं कर पाती है। चुनाव में धनबल रोकने के साथ ही प्रत्याशी के लिए नियत की गई धनराशि और कम की जाए। घर-घर जाकर चुनाव प्रचार करने और वाहनों में लाउड स्पीकर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। ब्यूरो