{"_id":"5babc60b867a5501a176517e","slug":"11537984011-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भेषज संघ के पांच वार्डों के लिए एक-एक नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भेषज संघ के पांच वार्डों के लिए एक-एक नामांकन
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिला भेषज सहकारी संघ के सात वार्डों में से पांच वार्डों के निदेेशक पद के लिए एक-एक ही प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिनका निर्विरोध चुना जाना तय है, जबकि ताड़ीखेत वार्ड में निदेशक पद के लिए दो लोगों ने नामांकन कराया है। जिसके लिए मतदान तीन अक्तूबर को होगा। सल्ट वार्ड में कोई नामांकन नहीं हुआ है।
बुधवार को नाम वापसी का दिन निर्धारित था। चौखुटिया वार्ड में मीना कांडपाल, हवालबाग में हंसी बिष्ट, लमगड़ा में गणेश दत्त, व्यक्तिगत सदस्य जड़ी-बूटी में नारायण नाम ने नामांकन कराया है। जबकि धौलादेवी में मोहन सिंह और प्रकाश सिंह, ताड़ीखेत में गिरधर सिंह और वंशीराम ने नामांकन किया था। धौलादेवी वार्ड में प्रकाश सिंह के नाम वापस लेने के बाद एकमात्र प्रत्याशी मोहनसिंह ही मैदान में हैं, जबकि ताड़ीखेत वार्ड में गिरधर सिंह और वंशीराम के मध्य चुनाव होगा।
जिला सहकारी भेषज संघ के सचिव नरेंद्र प्रसाद पांडे ने बताया कि सल्ट वार्ड में कोई नामांकन नहीं हुआ है। पांच वार्डों में एक-एक प्रत्याशी ही मैदान में हैं, जबकि एकमात्र ताड़ीखेत वार्ड में निदेशक पद के लिए तीन अक्तूबर को मतदान होगा। इसके पश्चात चार अक्तूबर को जिला भेषज सहकारी संघ अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों का चुनाव होगा।