{"_id":"5b92c5fc867a557fe9785467","slug":"11536345596-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेड़ागांव में बार भरने की रश्म के साथ नंदादेवी मेले की हुई शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेड़ागांव में बार भरने की रश्म के साथ नंदादेवी मेले की हुई शुरूआत
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। ग्राम पंचायत टेड़ागांव की मुख्य ड्योडी में देवता अवतरण व बार भरने की रश्म के साथ नंदादेवी मेले का शुभारंभ हो गया है। मुख्य मेला जाबर के नंदादेवी मंदिर में 13 सितंबर का होगा, जबकि 12 सितंबर को मेलार्थी केला आमंत्रण के लिए बगड़ी को प्रस्थान करेंगे।
ग्राम पंचायत टेड़ागांव की मुख्य ड्योडी (एक निर्धारित स्थान) में शुक्रवार को पूजा अर्चना कर बार भरने की रश्म (श्रीगणेश) पूरी की गई। इस दौरान नंदा मय्या व लाटू देवता का अवतरण हुआ। इस मौके पर पहुंचे तमाम लोगों ने देवताओं से आशीर्वाद लेकर कार्यक्रम की सफलता का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में टेड़ागांव, न्यौनी, नौगांव, पैली, बगड़ी, नवांण, टेड़ागांव, कोट्यूड़ा आदि ड्योडयों से जुड़े ग्रामीण मौजूद थे। बार भरने के साथ ही मेले के समापन 13 सितंबर तक मेले से जुड़े सभी ग्राम पंचायतों में रात्रि कालीन मां के गीत होंगे।