{"_id":"5b8988da42c79210bb58b631","slug":"11535740122-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव बचाओ संघर्ष समिति का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव बचाओ संघर्ष समिति का धरना जारी
Updated Fri, 31 Aug 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सीमावर्ती गांवों को पालिका में शामिल करने के विरोध में गांव बचाओ संघर्ष समिति का गांधी पार्क में धरना आठवें दिन भी जारी है। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार ग्रामीणों के हितों पर कुठाराघात कर रही है। यदि जल्द परिसीमन निरस्त कर गांवों को पालिका सीमा से बाहर नहीं किया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इसका जवाब सरकार को पंचायतों और लोकसभा चुनाव में दिया जाएगा। उन्होंने ऐलान किया कि क्षेत्र में आने वाले स्थानीय जनप्रतिनिधियों को काले झंडे दिखाए जाएंगे। इसके लिए संघर्ष समिति तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि पालिका में शामिल करने से ग्रामीणों पर कर का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। अंबीराम की अध्यक्षता में हुई सभा में आनंदी वर्मा, योगिता दीप, दुगालखोला की प्रधान मीरा देवी, खगमराकोट की रंजना टम्टा, रैलापाली की रिंकू आर्या, कलावती, आशा थापा, कमला देवी, शेष राम, पूरन बिष्ट, केपी जोशी, एचएस बिष्ट, महेश चंद्र, धन सिंह बिष्ट, ईश्वरी दत्त गुरुरानी, देवीदत्त पांडे, डीआर आर्या, आनंद कनवाल, दीपान धपोला, गंगा फर्त्याल, प्रतेश कुमार पांडे, घनश्याम गुरुरानी, मोहन सिंह अल्मियां, एचडी उप्रेती, योगी सुंदर नाथ, कै. मोहन सिंह अल्मियां आदि ने भाग लिया।