फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   वीडियो कांफ्रेंसिंग से सीएम ने की घोषणाओं की समीक्षा

वीडियो कांफ्रेंसिंग से सीएम ने की घोषणाओं की समीक्षा

Mon, 23 Jul 2018 11:32 PM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
वीडियो कांफ्रेंसिंग से सीएम ने की घोषणाओं की समीक्षा
अल्मोड़ा/बागेश्वर। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से बैठक लेकर विकास कार्यों की घोषणाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए अधिकारी लगन के साथ काम करें।
विज्ञापन


बेस अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन के संबंध में उन्होंने नई सीटी स्कैन मशीन जल्द क्रय करने के निर्देश स्वास्थ्य सचिव को दिए। डीनापानी में मिनी स्टेडियम की भूमि चयनित होने होने के सप्ताहभर के भीतर वन भूमि हस्तांतरण की कार्रवाई करने के निर्देश डीएम को दिए।
विज्ञापन


पार्किंग की समस्या पर कहा कि आगामी कैबिनेट की बैठक में इस पर निर्णय लिया जाएगा। द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र की समीक्षा में गगास नदी पर गार्डर पुल की प्रगति की जानकारी ली। बिंता में मिनी स्टेडियम का आंगणन दोबारा तैयार कर भेजने के निर्देश दिए। तड़ागताल में झूला पुल निर्माण के लिए डीपीआर बनाकर भेजने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सल्ट विधानसभा क्षेत्र के स्याल्दे में स्टेडियम, जाख-डाक मार्ग डामरीकरण, मसान नदी में पुल के लिए शीघ्र धनावंटन करने के निर्देश दिए।

देघाट शहीद स्मारक के विस्तारीकरण को भी धन अवमुक्त करने को कहा। जिला उद्यान अधिकारी को निर्देश दिए कि विधायक के साथ बैठकर मानिला क्षेत्र में फैलदार पौधे लगाने को योजना बनाएं और मृदा परीक्षण करवाएं। कोसी-भुजान पंपिंग योजना, ताकुला में विद्युत उप संस्थान, पुलिस थाने के पास बाढ़ सुरक्षा कार्य, शीतलाखेत को पर्यटन सर्किट से जोड़ने, दौलाघट पंपिंग योजना, सोमेश्वर में पार्किंग आदि घोषणाओं की समीक्षा की।


विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री से घोषित विकास योजनाओं के लिए धन आवंटन की मांग की। इस अवसर पर प्रभारी डीएम मयूर दीक्षित, एडीएम केएस टोलिया, डीएफओ प्रवीण कुमार, प्रभारी सीएमओ डा. सविता ह्यांकी, एसई जल संस्थान केएस खाती, एसई लोनिवि डीएस ह्यांकी, डीडीओ मो. असलम, ईई लोनिवि बीसी पंत, एचसी पांडे, एमसी जोशी, केएल वर्मा आदि उपस्थित थे।


बागेश्वर में सीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये घोषणाओं की समीक्षा की। उन्होंने इनके क्रियान्वयन में हो रही देरी को लेकर अधिकारियों के पेच कसे। उन्होंने घोषणाओं को पूरा करने के लिए जल्द से जल्द प्रस्ताव तैयार करने और आगणन बनाने के काम में तेजी लाने को कहा। बजट की कमी से रुकी योजनाओं के जल्द शासन में पैरवी के निर्देश दिए। साथ ही इस कार्य में कोताही या लापरवाही पर कार्यवाही के लिए तैयार रहने की हिदायत भी दी। इस दौरान डीएम रंजना राजगुरु, सीडीओ एसएस पांगती, डीडीओ केएन तिवारी, सीईओ हरीश चंद्र रावत, डीएफओ आरके सिंह समेत तमाम अधिकारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed