{"_id":"5b3124cd4f1c1bb1508b4683","slug":"11529947341-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर-19 टीम ने वरिष्ठ एकादश को 13 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर-19 टीम ने वरिष्ठ एकादश को 13 रन से हराया
Updated Mon, 25 Jun 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। एचएन बहुगुणा स्टेडियम में खेले गए सद्भावना क्रिकेट मैच में अंडर-19 टीम ने वरिष्ठ एकादश को 13 रन से हराया। इससे पहले मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी (सदर) विवेक राय ने मैच का उद्घाटन किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अंडर-19 टीम ने निर्धरित ओवरों में 188 रन बनाए। जिसमें राजेंद्र राणा ने 72, दीपक देवड़ी ने 51, मानस पांडे ने 25 रन का योगदान दिया। वरिष्ठ एकादश की ओर से कृपाल सिंह ने 22 रन देकर तीन विकेट, हिमांशु चौधरी ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वरिष्ठ एकादश की टीम 175 रन पर सिमट गई। वरिष्ठ एकादश की ओर से करन कर्नाटक ने 32, लोकेश तिवारी ने 35, हृदयेश तिवारी ने 28, कृपाल सिंह ने 18, पवन डालाकोटी ने 15 रन का योगदान दिया। अंडर-19 के सलिल पंत ने चार विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
मैच के समापन पर मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि एसडीएम विवेक राय ने युवा पीढ़ी से नशे के दूर रहने का आह्वान किया। वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी प्रतियोगिता के संयोजक बिट्टू कर्नाटक ने बताया कि मैचों का आयोजन प्रत्येक सप्ताह किया जा रहा है।