{"_id":"59413b334f1c1b2f098b48c7","slug":"11497447219-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पनुवानौला क्षेत्र को रेगुलर पुलिस को सौंपने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पनुवानौला क्षेत्र को रेगुलर पुलिस को सौंपने का विरोध
Updated Wed, 14 Jun 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनुवानौला क्षेत्र को रेगुलर पुलिस को सौंपने का विरोध
अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के पनुवानौला क्षेत्र के लोगों ने इलाके को राजस्व पुलिस से हटाकर रेगुलर पुलिस को सौंपने के प्रयास का विरोध किया है। क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों और लोगों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर आंदोलन की चेतावनी दी है।
ग्रामीणों का कहना है कि पनुवानौला क्षेत्र और आसपास के इलाकों को राजस्व पुलिस से हटाकर रेगुलर पुलिस को स्थानांतरित किया जा रहा है, जबकि यह शांत क्षेत्र है और यहां अपराध न्यून हैं। क्षेत्र में राजस्व पुलिस व्यवस्था पिछले डेढ़ सौ सालों से चल रही है। सरकार को इलाके को रेगुलर पुलिस को सौंपने के बजाए राजस्व पुलिस का आधुनिकीकरण करना चाहिए।
चेतावनी दी गई है कि यदि जबरन क्षेत्र को रेगुलर पुलिस को सौंपा गया अथवा यहां थाना और चौकी खोली जाती है तो समस्त जनता आंदोलन को बाध्य होगी। ज्ञापन भेजने वालों में खड़कोली के बीडीसी सदस्य दीवान सिंह बिष्ट, नौला के सरपंच केशव दत्त, चामी के सरपंच हेमंत साह, चंद्रशेखर भट्ट, दीप चंद्र पाटनी, गंगा दत्त पांडे, पूरन पाटनी आदि शामिल हैं।