{"_id":"594016c44f1c1ba50a8b45d0","slug":"11497372356-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल आज चितई और जागेश्वर आएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल आज चितई और जागेश्वर आएंगे
Updated Tue, 13 Jun 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
राज्यपाल आज चितई और जागेश्वर आएंगे
अल्मोड़ा। उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. केके पॉल बुधवार को अल्मोड़ा पहुंच रहे हैं। जिलाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, राज्यपाल सुबह साढ़े आठ बजे राजभवन नैनीताल से प्रस्थान कर साढ़े दस बजे अल्मोड़ा सर्किट हाउस पहुंचेंगे। कुछ देर विश्राम करने के बाद राज्यपाल पौने ग्यारह बजे सर्किट हाउस से चितई मंदिर को प्रस्थान करेंगे। वहां से ग्यारह बजे जागेश्वर के लिए रवाना होंगे और दोपहर एक बजे ग्रीन विलेज रिसोर्ट पहुंचेंगे। कुछ देर विश्राम के बाद वह 2:10 बजे राजभवन नैनीताल के लिए प्रस्थान करेंगे।