{"_id":"5cd5bf68bdec22075b0bf780","slug":"111557512040-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण इलाकों में जल संस्थान बांट रहा टैंकरों से पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण इलाकों में जल संस्थान बांट रहा टैंकरों से पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी पेयजल संकट गहराने लगा है। संकटग्रस्त क्षेत्रों में जल संस्थान टैंकरों से पानी बांट रहा है। वहीं नगर क्षेत्र में कई मोहल्लों में एक दिन छोड़कर लोगों को पानी मिल रहा है।
हवालबाग विकासखंड के ग्राम पंचयत कनेली, बिसरा, गढ़वाली, ढैली आदि गावों में जल संकट बना हुआ है। गढ़वाली ग्राम पंचायत में 60 परिवार रहते हैं। पेयजल आपूर्ति न होने से सभी परेशान हैं। गांव में 20 साल पहले बनी ऐड़ेश्वर-लमतड़ी पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। े सौता-देवलीखेत पेयजल का काम पूरा नहीं हो सका है। गांव में स्थापित हैंडपंप से दूषित पानी आ रहा है। गांव के सामाजिक कार्यकर्ता गणेश भट्ट ने बताया कि ग्रामीण तीन किमी दूरी पानी लाने को मजबूर हैं। दन्यां, चितई, डोल आश्रम समेत कई इलाकों में पानी की समस्या बनी हुई है। जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता केएस खाती ने बताया कि शुक्रवार को दन्यां, सोमेश्वर, डोल आश्रम, ढैली, चितई, पाताल देवी, मृग विहार एनटीडी में टैंकरों से पानी की आपूर्ति की गई। ब्यूरो