{"_id":"5cbcafe1bdec2239135ed4e1","slug":"111555869665-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर ग्राउंड कूड़ेदान बनाने का मामला शासन के ठंडे बस्ते में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर ग्राउंड कूड़ेदान बनाने का मामला शासन के ठंडे बस्ते में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए पालिका परिषद ने योजना धरातल पर नहीं उतर सकी है। पालिका पषिद ने नगर में 15 स्थानों पर अंडर ग्राउंड कूड़ेदान बनाने के लिए 1.04 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा था, लेकिन शासन की हरी झंडी नहीं मिलने से योजना पर काम शुरू नहीं हो पा रहा है।
शहर में बनाए गए कूड़ेदानों की स्थिति अच्छा नहीं है। कई स्थानों पर कूड़ेदान के बाहर कूड़ा बिखरा रहता है। इससे दुर्गंध उठने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से निजात पाने के लिए पालिका परिषद ने शहर में अंडर ग्राउंड कूड़ेदान बनाने की योजना बनाई।
इसके लिए पालिका और लोनिवि के अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण कर शहर में 15 स्थान चिह्नित किए। जहां पर अंडर ग्राउंड कूड़ेदान बनाए जाने प्रस्तावित हैं। पालिका परिषद ने अंडर ग्राउंड कूड़ेदान, नया कूड़ा वाहन खरीदने आदि कार्य के लिए 1.04 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है, परंतु इस पर शासन स्तर से अब तक अमल नहीं किया गया है। यह प्रस्ताव फिलहाल शासन स्तर पर ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ हैं। पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने बताया कि चुनाव आचार संहिता के चलते इस मामले में शासन स्तर पर कोई प्रगति नहीं हुई है।