{"_id":"5c4b4fb3bdec22737361b340","slug":"111548439475-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसारदेवी में ईको पार्क के निर्माण में वन विभाग का रोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कसारदेवी में ईको पार्क के निर्माण में वन विभाग का रोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। ईको टास्क फोर्स और पर्यटन विभाग ने मिलकर कुछ समय पहले कसारदेवी में क्षेत्र में ईको पार्क विकसित करने की योजना बनाई थी। इस पार्क को बांस और चीड़ से तैयार किए जाने का प्रस्ताव था। वन विभाग की जमीन में तैयार किए जाने वाले इस पार्क का निरीक्षण करने उस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों के अलावा वन विभाग, ईको टास्क फोर्स और पर्यटन विभाग के अधिकारी भी गए थे। लेकिन अभी तक इस जगह को पार्क का स्वरूप नहीं दिया जा सका है।
दरअसल चार पांच माह पहले ईको टास्क फोर्स द्वारा कसारदेवी मंदिर के निकट वन विभाग की जमीन में ईको पार्क तैयार करने की योजना बनाई थी। करीब डेड़ लाख की लागत से तैयार होने वाले ईको पार्क में बांस की झोपड़ी, प्रवेश द्वार, बैंच, व्यू प्वाइंट, चहारदीवारी का निर्माण किया जाना था। ताकि स्थानीय और बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए पार्क आकर्षण का केंद्र तो बने ही पर्यटन व्यवसाय को भी गति मिल सके। लेकिन वन विभाग की जमीन का मसला नहीं सुलझ पाने से योजना मूर्त रूप नहीं ले सकी है। इधर जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि वन विभाग से एनओसी नहीं मिलने के कारण ईको पार्क तैयार होने में विलंब हो रहा है। उन्होंने बताया कि अनुमति मिलने के बाद पार्क निर्माण की आगे की कार्रवाई शुरू की जा सकेगी।