{"_id":"5c475a8ebdec223c46437e52","slug":"111548180110-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात्रि में सड़कों के किनारे डाला जा रहा मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात्रि में सड़कों के किनारे डाला जा रहा मलबा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। शहर में भवन निर्माण समेत अन्य निर्माण कार्यों के लिए की जाने वाली खुदाई से निकलने वाली मिट्टी और मलबे को चोरी छिपे रात्रि में सड़कों के किनारे डाला जा रहा है। इससे इन स्थानों पर जहां सड़क संकरी हो रही है वहीं दुर्घटना का भी भय बना रहता है। लोनिवि, पुलिस और प्रशासन ऐसे लोगों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहा है।
शहर में भवन निर्माण, भूमि के समतलीकरण और अन्य निर्माण कार्यों से निकलने वाली मिट्टी और मलबे के निस्तारण के लिए हल्द्वानी मार्ग पर लोधिया, पिथौरागढ़ मार्ग पर फलसीमा, रानीखेत मार्ग पर स्यालीधार से कुछ दूरी पर, ताकुला मार्ग पर शैल से कुछ दूरी पर डंपिंग जोन निर्धारित किए गए हैं। परंतु नियमों की अनदेखी कर भवन निर्माण करने वाले लोग मिट्टी और मलबे को रात्रि में चोरी छिपे डंपर, ट्रक और पिकप चालकों से मिलीभगत कर शहर को जोड़ने वाली सड़कों में जहां-तहां डाल रहे हैं।
इससे निचले क्षेत्रों मे रहने वाले लोगों के खेतों को भी नुकसान पहुंचता है। साथ ही इन स्थानों पर सड़कें संकरी हो रही हैं और वाहनों के आवागमन में दिक्कतें होती हैं। नगरवासियों ने लोनिवि, पुलिस और प्रशासन से ऐसे लोगों और वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।