फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   अल्मोड़ा-बागेश्वर से समाचारों की सूची-

अल्मोड़ा-बागेश्वर से समाचारों की सूची-

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 07:02 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा-बागेश्वर से समाचारों की सूची-
संशोधित---
विज्ञापन

अल्मोड़ा-बागेश्वर से समाचारों की सूची-


अल्मोड़ा। जिला सहकारी बैंक में 2016 में तैनात 26 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को हाईकोर्ट के आदेश पर हटा दिया गया है।

सरिया सीधा करते समय करंट लगने से मजदूर की मौत
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। ग्राम पंचायत भगोती के जौलचौरा में करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई है। उसके साथी उसे सीएचसी में लाए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। ग्राम पंचायत भगोती के जौलचौरा में एक मकान के लिंटर डालने की तैयारी चल रही थी इसी दौरान सरिया सीधा करते समय सरिया का एक भाग ऊपर से गुजर रही ग्यारह हजार केवी की लाइन को छू गया जिसकी चपेट में आने से मोतीहारी बिहार के सिरकी निवासी नागेंदर मेहतो (28 ) पुत्र जोत मेहतो की मौत हो गई। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. विवेक पंत ने बताया कि युवक की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी।

पलायन रोकने को हरित कौशल विकास योजना शुरू
हिमालयी राज्यों के युवाओं में प्रकृति से जुड़े कौशल विकसित करने की योजना
अल्मोड़ा के जीबी पंत संस्थान के सहयोग से चलेंगे कार्यक्रम
दीप जोशी
अल्मोड़ा। केंद्र सरकार के वन पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने देश के हिमालयी क्षेत्र में पलायन रोकने के लिए युवाओं के लिए हरित कौशल विकास योजना शुुरूकी है इसके तहत युवाओं में प्रकृति से जुड़े कौशल विकसित करके रोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे। जीबी पंत हिमालय पर्यावरण एवं विकास संस्थान की सिक्किम इकाई ने इसी माह स्थानीय युवाओं के लिए नेचर टूरिज्म का प्रशिक्षण शुरू किया है। वहीं जीबी पंत संस्थान कटारमल में जैव विविधता से संबंधित पंजिका तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हिमालय क्षेत्र के युवाओं को पिरूल से कोयला तैयार करने, बेमौसमी सब्जी उत्पादन सहित अन्य तरह के प्रशिक्षण दिए जाएंगे।
विज्ञापन


अब मौना गांव में तोड़े चार घरों के ताले, हजारों का माल पार
राजस्व पुलिस में मुकदमा दर्ज, पटवारी ने की जांच शुरू, ग्रामीण भयभीत
अमर उजाला ब्यूरो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ग्रामीण क्षेत्रों में चोरों के हौसले एक बार फिर बुलंद हो गए हैं। मकड़ों में पांच घरों के ताले टूटने की आग अभी शांत भी नहीं हुई थी कि पास ही मौना गांव में चोरों ने एक ही रात में चार घरों के ताले तोड़कर हजारों का माल पार कर लिया। घटना से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है, इधर, राजस्व पुलिस में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- मौलेखाल (अल्मोड़ा)। पहाड़ के दुर्गम स्थानों में जहां शिक्षक जाना तक नहीं चाहते हैं लेकिन दूरस्थ कफल्टा गांव में हाल ही में स्थानांतरित होकर आए एक शिक्षक कुदन सिंह बोरा ग्रामीणों की मदद से सल्ट विकासखंड के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय कफल्टा का कायाकल्प करने में जुट गए हैं। वह विद्यालय में प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर अच्छी शिक्षा देने के साथ ही ग्रामीणों की मदद से स्कूल में संसाधन जुटाने का काम भी कर रहे हैं। फिलहाल ग्राम प्रधान ने विद्यालय में बिजली की व्यवस्था करके पंखे आदि भी उपलब्ध करवा दिए हैं।

- अल्मोड़ा। जिले के सभी मोटर मार्गों में चलने वाले नए वाहनों में अब जीपीएस (ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम)और पेनिक बटन लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। खासकर सार्वजनिक कमर्शियल पैसेंजर टैक्सी, मैक्सी और बसों में अब जीपीएस और पेनिक बटन लगाना अनिवार्य है। इसके बगैर नए वाहनों का रजिस्ट्रेशन भी नहीं हो सकेगा।

- अल्मोड़ा। पशु अस्पताल धौलादेवी के अधीन संचालित पशु सेवा केंद्र शोपीस बनकर रह गए हैं। सात पशु सेवा केंद्रों में काफी लंबे समय से पशुधन प्रसार अधिकारी नहीं हैं। इस कारण पशुओं की प्राथमिक चिकित्सा, टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, पशु गणना आदि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इससे क्षेत्र के पशुपालक काफी परेशान हैं।

- अल्मोड़ा। अटल आयुष्मान योजना के लिए जिले में लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाने का काम जारी है तो दूसरी ओर चिन्हिंत अस्पतालों में मरीजों को लाभ भी मिलने लगा है। जिला अस्पताल में भर्ती छह लाभार्थियों को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है। जिसमें लीवर की गंभीर बिमारी से पीड़ित मरीज भी शामिल है। इधर सीएचसी सेंटरों के साथ ही अस्पतालों में भी गोल्डन कार्ड बनाने का काम तेजी से चल रहा है।

घम घमाघम हुड़की बाज ....
स्टार नाइट में खुुशी एवं गोविंद दिगारी के गीतों में झूमें दर्शक
अमर उजाला ब्यूरो
बागेश्वर। बागेश्वर में उत्तरायणी कौतिक की धूम मची हुई है। शुक्रवार की स्टार नाइट खुशी दिगारी जोशी और गोविंद दिगारी के नाम रही। खुशी द्वारा प्रस्तुत घम घमाघम हुड़की बाज विणाई मुुरूली बाज..., गोविंद के मेरे रसके कमर तूने पहली नजर...आदि गीतों में दर्शकों ने जमकर ठुमुके लगाए।
नुमाइशखेत के रामलीला भवन में शुक्रवार की रात लोक गायिका खुशी जोशी ने हाय ककड़ी झिल में, लूण पिस सिल में...पहाड़ को ठंडो पाणि सुणि कसि मीठी वाणी..., ओ भीना कसिके जानू द्वारहाटा.., रंगीलि बिंदी घाघर काई धोती लाल किनार वाई..,ओ दाज्यू तेरि घरवाली रिसे रे..., कालि गंगा को कालो पानी.., स्वर्ग तार जुन्याली रात... समेत कई गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया।

घिंघारूतोला-देवली सड़क के दिन बहुरने की उम्मीद बढ़ी
लोनिवि ने 2.14 करोड़ रुपये का इस्टीमेट तैयार शासन को भेजा
शासन से मंजूरी मिलने पर होगा सोलिंग और डामरीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
बागेश्वर। घिंघारूतोला-देवली सड़क के दिन बहुरने की उमीद बढ़ गई है। कपकोट के विधायक बलवंत भौर्याल के निर्देश पर लोनिवि कपकोट खंड ने सात साल पहले बनी इस सड़क के सोलिंग और डामरीकरण के लिए 2.14 करोड़ रुपये का इस्टीमेट तैयार कर शासन को भेज दिया है। इससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने विधायक से शासन स्तर से शीघ्र बजट अवमुक्त कराकर लोकसभा चुनाव से पहले कार्य शुरू करवाने की मांग की है। -

बाइक खाई में गिरी, तीन घायल
बागेश्वर। कांडा रोड पर बुड़घूना के पास एक बाई रपटकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में बाइक में सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की सायं उत्तरायणी मेले में रात के कार्यक्रम देखकर तीन युवक बाइक से अपने घर धपोलासेरा लौट रहे थे। कांडा रोड पर बुड़घूना के समीप बाइक रपटकर खाई में जा गिरी। बाइक में सवार मोहित (21), अभिषेक(22) तथा महेश(20) घायल हो गए।

17 दिन से लापता ग्रामीण का क्षत विक्षत शव बरामद
बागेश्वर। कोतवाली पुलिस ने बीती तीन जनवरी से लापता ग्रामीण का क्षत विक्षत शव बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि शव को जंगली जानवरों ने नोच दिया था। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि चौगांवछीना क्षेत्र के ग्राम पाटली निवासी गंगा दत्त भट्ट(53) बीती तीन जनवरी से लापता हो गए थे। उनके पुत्र ने 12 जनवरी को बागेश्वर कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।


डेढ़ साल से फरार चल रहा वारंटी गिरफ्तार
बागेश्वर। कपकोट थाना पुलिस ने डेढ़ साल से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है। लोकपाल सिंह दानू पुत्र रुप सिंह दानू निवासी झूनी कपकोट को वन्य जीव जंतु संरक्षण अधिनियम में जेल भेजा गया था। बाद में वह जमानत पर रिहा हो गया। इधर कोर्ट ने लोकपाल सिंह को तीन साल कैद और 10 हजार जुर्माने की सजा सुनाई। तब से वह गायब चल रहा था।


बागेश्वर

= अभी तक एसडीओ के पद पर तैनात बलवंत सिंह शाही की डीएफओ के पद पर प्रोन्नति हो गई है। शाही को बागेश्वर का ही डीएफओ बनाया गया है। डीएफओ आरके सिंह के अवकाश होने की बजाय से अभी उन्होंने कार्यभार ग्रहण नहीं किया है।

= स्थानीय व्यापारियों द्वारा बागनाथ मंदिर में आयोजित माघी खिचड़ी आयोजन में शनिवार को बड़ी संख्या में लोगों ने खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। स्थानीय व्यापारी राजेश वर्मा, हरीश सुयाल, भूपेंद्र सुयाल, हेम जोशी व लक्ष्मण सिंह घनोला ने बागनाथ मंदिर में माघी खिचड़ी का आयोजन किया।


= सेवादल यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह कठायत ने ब्लाक कार्यकारिणी का विस्तार किया है। उन्होंने विक्रम नगरकोटी, संजय, मुकेश सिंह को जिला उपाध्यक्ष, दीपक वर्मा, हरीश राम, हरीश रावत, हेम जोशी, उम्मेद सिंह, प्रमोद जोशी को जिला महासचिव नियुक्त किया है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed