फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   अल्मोड़ा मालरोड में सोमवार से चलेगा ई रिक्षा

अल्मोड़ा मालरोड में सोमवार से चलेगा ई रिक्षा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा मालरोड में सोमवार से चलेगा ई रिक्षा

विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर में आम लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए अब ई रिक्शा उपलब्ध रहेगा। प्रशासन, पुलिस और संभागीय परिवहन द्वारा लिए गए निर्णय के बाद इस योजना को सोमवार से माल रोड पर शुरू किया जा रहा है। इसके लिए हल्द्वानी से ई रिक्शा मंगाया जा रहा है। पहले चरण में इसे ट्रायल बेस पर चलाया जाएगा। अगर यह प्रयोग सफल रहा तो उसके बाद इसे नियमित कर दिया जाएगा।

नगर में एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने और जल्द पहुंचने के लिए लोगों के पास कोई साधन नहीं हैं। समस्या उन लोगों के लिए खड़ी हो रही है जिनके पास वाहन नहीं हैं। खासकर बुजुर्ग महिला, पुरुष, कालेज जाने वाले छात्र-छात्राएं और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचने वाले लोगों का ध्यान रखते हुए जिला प्रशासन, संभागीय परिवहन विभाग और पुलिस के बीच पिछले दिनों बैठक में नगर में ई रिक्शा चलाने का निर्णय लिया गया। संभागीय परिवहन विभाग ने हल्द्वानी से ई रिक्शा मंगाने की कवायद पूरी कर ली है।
विज्ञापन


एआरटीओ आलोक जोशी ने बताया कि ई रिक्शा हल्द्वानी से मंगाया जा रहा है। फिलहाल इसे ट्रायल के तौर पर मंगाया गया है। जिसका रूट मालरोड में होटल शिखर तिराहे से आकाशवाणी के पास स्थित रघुनाथ सिटी मॉल तक होगा। उन्होंने बताया कि यह ट्रायल एक हफ्ते तक चलेगा। अगर इसमें सफलता मिलती है तो और ई रिक्शे मंगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अधिकतम किराया दस रुपये रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed