फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पालीगुणादित्य के विलय का विरोध

कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पालीगुणादित्य के विलय का विरोध

Sat, 15 Dec 2018 11:30 PM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पालीगुणादित्य के विलय का विरोध
अल्मोड़ा। राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पालीगुणादित्य का राजकीय इंटर कालेज पाली गुणादित्य में विलय करने के प्रयासों से अभिभावकों और क्षेत्रीय जनता में नाराजगी है। उन्होंने विलय होने पर आंदोलन और आमरण अनशन करने की चेतावनी दी है। उन्होंने इस मामले में मुख्य शिक्षाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जीआईसी पालीगुणादित्य में पूर्व में छात्र-छात्राओं का एक साथ पठन-पाठन होता था। एक शिक्षक द्वारा पूर्व में एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया था। जिलाधिकारी से शिकायत करने के बाद जांच हुई। इसके बाद शिक्षक का स्थानांतरण कर दिया गया। अभिभावकों की मांग पर राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोला गया। भवन नहीं होने के कारण यह विद्यालय फिलहाल जीआईसी के दो कक्षों में संचालित हो रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों द्वारा विद्यालय भवन के लिए आठ नाली भूमि दान दे दी गई है। जिला प्लान से विद्यालय भवन बनाया जा रहा है। विद्यालय में 75 छात्राएं अध्ययनरत हैं। उन्होंने विद्यालय का विलय होने पर आंदोलन और आमरण अनशन करने की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालों में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राधा देवी, पूर्व प्रधान इंदर पालीवाल, मनोज, लक्ष्मी दत्त, राधे श्याम, प्रकाश चंद्र, रमेश चंद्र, गोपाल पालीवाल, महेश चंद्र, नंद किशोर पालीवाल, नंदा बल्लभ, पूर्णानंद, भुवन चंद्र, राम दत्त, चंद्र दत्त, जगदीश, टीका राम, विशन दत्त, गणेश दत्त, भैरव दत्त आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed