{"_id":"5bdf2634bdec22695b77a79c","slug":"111541350964-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज ने दिल्ली को तीन अतिरिक्त सेवाएं शुरू की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज ने दिल्ली को तीन अतिरिक्त सेवाएं शुरू की
Updated Sun, 04 Nov 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। दीपावली समीप आते स्कूली छात्र-छात्राएं और निजी क्षेत्र में कार्यरत लोगों का दीवाली मनाने के लिए घरों को लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं दिल्ली, लखनऊ , गुरुग्राम आदि महानगरों से भी लोग दीवाली मनाने के लिए अपने घर पहाड़ लौटने लगे हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज ने रविवार को तीन अतिरिक्त सेवाएं संचालित कीं।
रोडवेज के वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी केसी जोशी ने बताया कि दिल्ली से काफी संख्या में लोग दीवाली मनाने अपने घर पहाड़ को लौट रहे हैं। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रविवार को अल्मोड़ा से दिल्ली के लिए परिवहन निगम की तीन अतिरिक्त सेवाएं संचालित की गईं। रोडवेज की सेवाएं क्रमश: 3.30 बजे, चार बजे, पांच बजे अल्मोड़ा से दिल्ली को रवाना हुईं। उन्होंने कहा कि यदि भीड़ बढ़ी तो अतिरिक्त सेवाओं की संख्या बढ़ा दी जाएगी।