{"_id":"597383fe4f1c1b18368b46f0","slug":"111500742654-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धामस में कुल देवता पूजन के साथ बैसी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धामस में कुल देवता पूजन के साथ बैसी शुरू
Updated Sat, 22 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। धामस ग्राम पंचायत में कुल देवता के पूजन के साथ ही बैसी शुरू हो गई है। गांव के ग्रामीणों ने शनिवार सुबह जागर लगाकर बैसी का शुभारंभ किया। 11 दिन तक चलने वाली बैसी का समापन एक अगस्त को भंडारे के साथ होगा।
कत्यूरी खाई में एकत्र ग्रामीणों ने बैसी का शुभारंभ किया। इसके बाद ढोल, नगाड़ों और निशान के साथ नंगे पांव ग्रामीण तुंगेश्वरी मंदिर पहुंचे। जहां पर विधि विधान के साथ कुल देवी और देवताओं को स्नान कराया गया। देवताओं को स्नान कराने के बाद ग्रामीण वापस कत्यूरी खाई पहुंचे। जहां पर जागर लगाया गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य बिशन सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य आनंद सिंह, प्रधान गीता बिष्ट, प्रताप सिंह, चंदन सिंह, पान सिंह, गोपाल सिंह, कमला देवी, कुंती देवी, बचुली देवी, गोपुली देवी, मुन्नी देवी, परूली देवी, माया देवी समेत खूंट, धामस, धारी, चाण, नौला, मटेला, अघार, भांकड़, नौगांव समेत आसपास के ग्रामीण मौजूद रहे।