{"_id":"595e6bed4f1c1b955e8b45a1","slug":"111499360237-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मीटर रीडिंग के आधार पर वसूला जाए जल कर’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मीटर रीडिंग के आधार पर वसूला जाए जल कर’
Updated Thu, 06 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग की मासिक बैठक में जलकर मीटर रीडिंग के आधार पर वसूलने की मांग उठाई गई। वक्ताओं ने शहर में अवैध शराब बिक्री का आरोप लगाते हुए प्रशासन से इस पर सख्ती से अंकुश लगाने को कहा। महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ पांच विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन करने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई।
वक्ताओं ने भवन मूल्यांकन के आधार पर जल कर वसूलने का विरोध किया। सरकार से मीटर रीडिंग के आधार पर जल कर वसूलने, पालिका परिषद से सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने को कदम उठाने की मांग की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर के लाला बाजार में बिहारी मजदूर एकत्र रहते हैं, जिससे यहां पर काफी भीड़ हो जाती है और स्कूली बच्चों, आम लोगों को आवागमन में दिक्कतें होती हैं। पालिका परिषद से इनके लिए अलग से स्थान निश्चित करने की मांग की गई।
प्रस्ताव पास किया गया कि सभी दुकानदार अपनी दुकानों में कूड़ेदान रखें, जिससे कि शहर की सफाई व्यवस्था पटरी पर आ सके। शहर में सिटी बस चलाने की भी मांग उठी। लीग के उपसचिव सूबेदार आनंद सिंह बोरा को भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रसन्नता जताई गई और मिठाई बांटी।
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता लीग के अध्यक्ष पीजी गोस्वामी ने और संचालन सचिव सुरेंद्र लाल टम्टा ने किया। बैठक में उपाध्यक्ष केशव दत्त
पांडे, उपसचिव आनंद सिंह बोरा, कोषाध्यक्ष विनोद गिरि, संरक्षक ब्रिगेडियर किशोर जोशी, उप संरक्षक घनानंद जोशी, केसी तिवारी, नवीन जोशी, महिपाल सिंह मेहता, ललित प्रकाश भट्ट, प्रकाश सिंह बोरा, हर राम, दिनेश सिंह, नवीन चंद्र जोशी आदि उपस्थित थे।