{"_id":"594aa2a84f1c1baa548b4632","slug":"111498063528-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धौलादेवी ब्लाक के भनोली में पानी के लिए हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धौलादेवी ब्लाक के भनोली में पानी के लिए हाहाकार
Updated Wed, 21 Jun 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौलादेवी ब्लॉक के भनोली में पानी के लिए हाहाकार
अल्मोड़ा। गर्मी बढ़ने के साथ ही जिले के ग्रामीण इलाकों में पानी का संकट गहराता जा है। धौलादेवी विकासखंड के भनोली कस्बे में पानी की जबरदस्त किल्लत चल रही है। भनोली में लगे चार हैंडपंपों में से तीन खराब हो गए हैं। एक मात्र हैंडपंप लोगों की प्यास बुझा रहा है। इस हैंडपंप में सुबह से ही पानी लेने के लिए लोगों की भीड़ लग जा रही है। इसके बावजूद लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। नौलों में भी पानी सूखता जा रहा है।
किराये पर रहने वाले नौकरी पेशा लोगों और छात्र-छात्राओं को अधिक दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों का अधिकांश समय परिवार और मवेशियों के लिए पानी जुटाने में ही बर्बाद हो रहा है।
स्टैंड पोस्टों में पानी कम आ रहा है। इससे लोगों की दिक्कतें और भी बढ़ गई हैं। भनोली के पूर्व प्रधान गणेश बिष्ट ने बताया कि इस मामले में संबंधित विभाग को पूर्व में कई बार सूचना दी गई, लेकिन समस्या का अब तक समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि पेयजल समस्या का शीघ्र समधान नहीं हुआ तो स्थानीय लोगों को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा।