{"_id":"594016c04f1c1ba40a8b45e0","slug":"111497372352-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटारमल गांव और सूर्य मंदिर में चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटारमल गांव और सूर्य मंदिर में चलाया सफाई अभियान
Updated Tue, 13 Jun 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
कटारमल गांव और सूर्य मंदिर में चलाया सफाई अभियान
अल्मोड़ा। जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण एवं सतत विकास संस्थान, कोसी-कटारमल, अल्मोड़ा में स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रहे स्वच्छता पखवाड़े के दौरान मंगलवार को संस्थान की ओर से निकटवर्ती ग्राम कटारमल गांव और सूर्य मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक किरीट कुमार ने कटारमल ग्राम के निवासियों से इस अभियान में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करने की अपील की। इस अवसर पर कटारमल की ग्राम प्रधान श्रीमती कमला बिष्ट ने संस्थान की इस पहल को सराहनीय बताते हुए संस्थान का आभार जताया। इस अवसर पर केशवलाल, गोपालराम, श्रीमती तारा भंडारी, गीता देवी, शांति देवी, गोपाल सिंह, जयंती देवी, नंदी देवी, संस्थान के वैज्ञानिक, शोधार्थियों और कटारमल के ग्रामवासियों सहित लगभग 200 लोगों ने भागीदारी की। कार्यक्रम के संयोजक डा.आरसी प्रसाद ने सभी का आभार जताया।