फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   108 service wheels in Almora and Salt closed

अल्मोड़ा और सल्ट विकासखंड में 108 सेवा के पहिए थमे

Tue, 17 Jul 2018 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Tue, 17 Jul 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
108 service wheels in Almora and Salt closed
मौलेखाल के झिमार में खड़ी 108 एंबुलेंस। - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा में दो और सल्ट विकासखंड में छह दिनों से 108 एंबुलेंस सेवा के वाहन खराब हैं। इस कारण रोगियों और उनके तीमारदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर प्रसव पीड़ित महिला और दुर्घटना में चोटिल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाने में दिक्कतें हो रही है। लोग अपने निजी खर्च पर प्राइवेट वाहन से रोगियों को अस्पताल पहुंचा रहे हैं। ऐसे में गरीब आदमी की जेब ढीली हो रही है। 

विज्ञापन


जिला मुख्यालय में पिछले दो दिनों से 108 एंबुलेंस खराब है। इसके अलावा  सल्ट विकासखंड में छह दिनों से 108 का संचालन नहीं हो रहा है। सल्ट ब्लॉक की 108 एंबुलेंस दस साल पुरानी है। इस वाहन में आए दिन खराबी आती है। वाहन में लगे कलपुर्जे काफी पुराने हो गए हैं।
विज्ञापन


12 जुलाई को 108 सेवा की यह एंबुलेंस मौलेखाल से 15 किमी दूर झिमार बाजार में एक रोगी को लाने गई थी, लेकिन यह एंबुलेंस खराब हो गई। तब से यह एंबुलेंस झिमार बाजार में ही खड़ी है। सल्ट ब्लॉक के डोटियाल, सराईखेत, ईकूखेत, मानिला, झिमतार, पैंसिया, पितना, कफल्टा, चांच, कालीगांव, कपड़ाढैया, जालीखान, मौलेखाल, शशिखाल, हिनौला, मरचूला, झरगांव, ध्याड़ी, मुनड़ा समेत क्षेत्र के कई गाव के रोगी इस वाहन को लाभ उठाते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले छह दिनों से 108 सेवा के खराब होने से रोगी और तीमारदार काफी परेशान हैं। खासकर प्रसव पीड़ित महिला और दुर्घटना के रोगियों को अस्पताल पहुंचाना में काफी दिक्कतें हो रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed