फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   108 patients did not get the patient to hospital

 मरीज को अस्पताल पहुंचाने के लिए नहीं मिली 108 सेवा

Thu, 04 Apr 2019 11:42 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Thu, 04 Apr 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
108 patients did not get the patient to hospital
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज। अ - फोटो : AMAR UJALA
 108 एंबुलेंस सेवा का लाभ मरीजों को नहीं मिलने की शिकायत बार-बार सामने आ रही है। मकेड़ी निवासी एक बीमार वृद्धा को जिला अस्पताल तक लाने के लिए 108 एंबुलेंस नहीं मिली। परिजन उन्हें प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल लाए। परिजनों ने आरोप लगाया कि गंभीर रोगियों को अस्पताल तक पहुंचाने में 108 सेवा की मदद नहीं मिल रही है। 
विज्ञापन


बुधवार शाम मकेड़ी निवासी 75 वर्षीय खिमुली देवी को सांस लेने में दिक्कत आ रही थी। परिजनों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया तो बताया गया कि वाहन में खराबी आने से सेवा का लाभ नहीं मिल सकता। बाद में परिजन वृद्धा को प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल लाए। वृद्ध महिला खिमुली देवी के पुत्र राजन सिंह बिष्ट ने बताया कि 108 नहीं मिलने पर उन लोगों को काफी परेशानी हुई। जिसके बाद उन्होंने किसी तरह एक निजी वाहन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब नगर में 108 सेवा का यह हाल है तो ग्रामीण इलाकों में गंभीर रोगियों को कितनी परेशानी का सामना करना पड़ता होगा। उन्होंने बताया कि 15 दिन पहले भी उनकी मां को तकलीफ हुई थी तब भी एंबुलेंस का लाभ उन्हें नहीं मिला। तब भी वाहन खराब होने की समस्या बताई गई थी। उन्होंने प्रशासन से 108 एंबुलेंस सेवा को दुरुस्त करवाने की मांग की है। इधर द्वाराहाट में भी एंबुलेंस वाहन खराब पड़ा है। 
विज्ञापन


  इधर 108 सेवा के जिला प्रभारी शैलेंद्र मैठाणी ने बताया कि बुधवार को अल्मोड़ा 108 एंबुलेंस का ब्रेक खराब हो गया था इसलिए वाहन रोगियों की सेवा के लिए उपलब्ध नहीं हो पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed