{"_id":"5abd22a44f1c1bd4618b45c3","slug":"108-ambulances-not-serving-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे सेवा नहीं दे रही 108 एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे सेवा नहीं दे रही 108 एंबुलेंस
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Thu, 29 Mar 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
भैंसियाछीना ब्लॉक की 108 मोबाइल सेवा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासखंड भैंसियाछाना में 108 एंबुलेंस सेवा लोगों को 24 घंटे सेवा देने नहीं दे पा रही है। विकासखंड में धौलछीना से लेकर तल्ला सेराघाट तक मात्र एक एंबुलेंस है। एंबुलेंस में दो चालक के अलावा दो फार्मासिस्ट रखना अनिवार्य है, लेकिन पिछले दिनों एक चालक की मौत के बाद से रात्रिकालीन सेवा में दिक्कत आ रही है। क्षेत्र में शाम सात बजे के बाद मरीजों को 108 सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
सेराघाट क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद पांडे ने बताया कि पिछले माह सेराघाट ज्यूड़ा के पास कैंटर दुर्घटना में घायल वाहन चालक को 108 सेवा नहीं मिल पाई। जिस कारण गंभीर रूप से घायल चालक को बेरीनाग से 108 आने तक का इंतजार करना पड़ा। जिसमें लगभग 2 घंटे अतिरिक्त समय लग गया। उन्होंने बताया कि पिछले तीन माह से लगभग चार गर्भवती महिलाओं को 108 सुविधा नहीं मिलने से प्राइवेट टैक्सी से अल्मोड़ा ले जाने को मजबूर होना पड़ा। क्षेत्र के लोगों ने 108 सेवा को 24 घंटे सुचारू करने की मांग की है। इधर 108 प्रभारी सुरजन सिंह ने बताया कि बीते दिसंबर में इस वाहन के चालक की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। दो तीन दिन में एक और चालक की तैनाती कर रात की सेवा बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन