{"_id":"843d93879a528b5abf19d89ccb07ef14","slug":"106-remember-the-anniversary-live-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"106वीं जयंती पर याद आए जीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
106वीं जयंती पर याद आए जीना
ब्यूूराे, अमर उजाला, अल्मोड़ा।
Updated Wed, 05 Aug 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार में पर्वतीय विकास मंत्री रहे स्व. सोबन सिंह जीना की 106वीं जयंती पर उनके पैतृक गांव सुनौली में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने स्व. जीना को याद किया।
विज्ञापन
इस मौके पर वक्ताओं ने इस बात पर रोष जताया कि स्व. जीना की स्मृति में उनके गांव में सरकार ने तीन साल पहले 20-20 लाख रुपये की लागत से पुस्तकालय और संग्रहालय के लिए भवन बना दिए, लेकिन आज तक इन भवनों में कोई सामग्री नहीं रखी गई है।
विज्ञापन
यही नहीं यहां उनकी मूर्ति भी तीन साल से कपड़े में कैद है। मूर्ति का अनावरण नहीं किया गया है। वक्ताओं ने कहा कि स्व. सोबन सिंह जीना ने पर्वतीय क्षेत्र के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण काम किए लेकिन उनके द्वारा शुरू किए गए कई काम आज तक अधूरे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने चुपके से संग्रहालय का भवन ग्राम सभा को और पुस्तकालय भवन जीआईसी को हस्तांतरित करके पल्ला झाड़ लिया। पुस्तकालय में एक भी पुस्तक नहीं आई है और संग्रहालय में भी कोई सामग्री नहीं रखी गई है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान रघुवर जोशी और संचालन ईश्वर जोशी ने किया। इस मौके पर मल्ला स्यूनरा विकास मंच के अध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट, दीपक भाकुनी, गोविंद सिंह चौहान, लक्ष्मण भाकुनी, दीवान राम, राजू नेगी, गोपाल दत्त कांडपाल, कन्नू पांडे आदि मौजूद थे।